नेशनल ब्यूरो। सोशल मीडिया पर तबाही मचा देने वाला वायरल सॉन्ग ‘काचा बादाम’ का असर खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है।
हैदराबाद, इस गाने को गाने वाले सिंगर भूबन बड्याकर की लाइफ भी बदल गई है, लेकिन गाना है कि रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। गली-गली और नुक्कड़-नुक्कड़ पर इस गाने का जलवा आज भी बरकरार है।
अब इस गाने का खुमार खाकी वर्दी पर भी छा गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरा पुलिस डिपार्टमेंट ‘काचा बादाम’ पर कमर मटकाता दिख रहा है।
गढ़वाल: केंद्र सरकार जल्द ही कोटद्वार क्षेत्र की जनता को सौगात देने जा रही है। जल्द ही नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग को मुरादाबाद-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ा जा रहा है। इस सड़क के बनने से जहां एक ओर कोटद्वार क्षेत्र की जनता को नजीबाबाद नहर बाइपास मार्ग पर हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे, वहीं बरसात के मौसम में भी प्रदेश की राजधानी पहुंचने में कोई परेशानी नहीं होगी।
जनपद बिजनौर के अंतर्गत नजीबाबाद शहर में नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग और हरिद्वार-मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग एक-दूसरे को क्रास कर गुजरते हैं। नतीजा, नजीबाबाद में जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम से निजात पाने को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने शहर में चार फ्लाईओवर बनाए। साथ ही संकरे मार्गों का चौड़ीकरण भी किया। लेकिन, समस्या से निजात नहीं मिल रही। ऐसे में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग और हरिद्वार-मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग को आपस में जोड़ने के लिए फोर लेन बाइपास मार्ग बनवा रहा है। यह बाइपास मार्ग मुरादाबाद-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर नजीबाबाद से करीब पांच किमी दूर प्राचीन मोटा महादेव मंदिर के समीप से नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम जसवंतपुर (चीनी मिल के समीप) तक आएगा। करीब ग्यारह किमी लंबे इस मार्ग के निर्माण का सीधा फायदा कोटद्वार क्षेत्र की जनता को मिलेगा। यह है वर्तमान स्थिति
वर्तमान में कोटद्वार से हरिद्वार जाने के लिए वाहन चालक नजीबाबाद नहर बाइपास रोड से होकर गुजरते हैं। भारी वाहनों की आवाजाही के कारण यह मार्ग बदहाल स्थिति में है। साथ ही सिगल लेन रोड होने के कारण इस सड़क पर दुर्घटनाओं की संभावनाएं भी काफी अधिक है। लालढांग-चिलरखाल वन मोटर मार्ग से भी आमजन आवाजाही करता है। लेकिन, इस मार्ग की स्थिति भी बेहतर नहीं है।
बनेगा फोरलेन बाईपास
दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग को आपस में जोड़ने के लिए फोर लेन बाइपास मार्ग बनाया जा रहा है। इस मार्ग के बनने के बाद कोटद्वार से हरिद्वार जाने के लिए नजीबाबाद आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जल्द ही मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
दिनेश चंद्र चतुर्वेदी, परियोजना निदेशक, राष्ट्रीय राजमार्ग मेरठ खंड
देहरादून। दूसरी बार मुख्यमंत्री का ताज मिलने के बाद पुष्कर सिंह धामी के उपचुनाव लड़ने की चर्चा शुरू हो गयी है। क्योंकि राज्य में हुए चुनाव में धामी अपनी खटीमा सीट से चुनाव हार गए थे। वहीं अब उनके पिथौरागढ़ जिले की डीडीहाट या चम्पावत सीट से उपचुनाव लड़ने की चर्चा है। ये भी कहा जा रहा है कि कपकोट और लालकुआं सीटों से भी चुनाव लड़ सकते हैं।
वहीं धामी की नजर कांग्रेस पर भी है, क्योंकि इसके जरिए वह अपने को और ज्यादा मजबूत कर सकते हैं। लिहाजा कांग्रेस में भी सेंधमारी का प्लान तैयार किया जा रहा है। राज्य में कांग्रेस के कुछ विधायक बीजेपी के संपर्क में बताए जा रहे हैं। फिलहाल चुनाव हारने और सीएम के पद प्रमुख दावेदार माने जा रहे धामी के लिए चुनाव परिणाम के बाद बीजेपी के पांच नवनिर्वाचित विधायकों ने सीट छोड़ने का ऐलान किया था। लिहाजा माना जा रहा है कि धामी के लिए आसानी से सीट खाली हो जाएगी।
जानकारी के मुताबिक चम्पावत विधायक कैलाश गहटोडी, लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, रुड़की के विधायक प्रदीप बत्रा और कपकोट सुरेश गाडिया पहले ही सीट छोड़ने की पेशकश कर चुके हैं। इसके साथ ही खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने भी अपनी सीट सशर्त छोड़ने की घोषणा की थी। जानकारी के मुताबिक डीडीहाट धामी के लिए सबसे उपयुक्त सीट मानी जा रही है और यहां उनका पैतृक गांव भी है।
उत्तरकाशी: हंसी खुशी परिजनों के साथ पश्चिम बंगाल से हर्षिल और गंगोत्री घूमने आई एक महिला काल में मुंह में समा गई। बताया जा रहा है कि महिला टहलते हुए गहरी खाई में जा गिरी। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंती पुलिस ने आर्मी की मदद से रेस्क्यू कर कड़ी मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाल अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। महिला की मौत से कोहराम मच गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गंगोत्री और हर्षिल घूमने आई मधुमिता भूमिक पत्नी गोपाल भूमिक उम्र 41 वर्ष निवासी 126/1 MG रोड 13 A हरिपुरदेवा पश्चिम बंगाल हर्षिल में लक्ष्मी नारायण मन्दिर के समीप अचानक 30 मीटर खाई में जा गिरी। परिजनों की चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे स्थानीय लोंगो ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खाई में गिरी महिला का रेस्क्यू कर आर्मी अस्पताल हर्षिल पहुंचाया, जहां से घायल महिला को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल रेफर किया गया। महिला पर्यटक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
चमोली: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलता रहता है। इस बदलते मौसम के साथ लगातार ठंड में भी इजाफा हो रहा है। मैदान से लेकर पहाड़ तक ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। राजधानी में जहां दो दिन से सूरज नहीं निकला है तो वहीं पहाड़ में भीषण ठंड से पानी भी जम जा रहा है। ऐसा ही नजारा चमोली में देखने को मिल रहा है। यहां कड़ाके की ठंड से नीती मलारी घाटी में झरने, नाले, गाड़-गदेरे बर्फ में तब्दील हो गए है। इतना ही नहीं पानी के तालाबों के ऊपर पाला जमने से तालाब भी जमे हुए हैं। इन दिनों पर्वतीय और मैदानी जिलों में कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
आपको बता दें कि अंडमान सागर के मध्य भाग के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। पांच दिसंबर तक इसके पश्चिम व उत्तर-पश्चिम की ओर बढऩे की संभावना है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात बना हुआ है। इसकी वजह से उत्तर भारत में बारिश व हिमपात की संभावना बन रही है। नैनीताल और अल्मोड़ा में बूदांबादी हो रही है तो कुमाऊं भर में आसमान में बादलों का पहरा है। मौसम के बदले रुख से ठंड बढ़ गई है। यही हाल रानीखेत का भी है। रानीखेत व आसपास के पर्वतीय इलाकों में अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पर्वतीय क्षेत्रों में दोपहर बाद ठीकठाक बारिश की संभावना है।
गौरतलब है कि बीते दो दिनों से मौसम की आंख-मिचौली के चलते ठंड और बढ़ गई है। वहीं चमोली में कड़ाके की ठंड से नीती मलारी घाटी में झरने, नाले, गाड़-गदेरे सब जमकर बर्फ बन गये हैं। साथ ही पानी के तालाबों के ऊपर पाला जमने से तालाब भी जमे हुए हैं। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों और हीटर का सहारा ले रहे हैं। बढ़ती ठंड के कारण लोग अपने घरों के अंदर ही कैद होने को मजबूर हैं. चमोली में घाट, जोशीमठ, पोखरी, देवाल, निजमुला घाटी में सुबह और शाम को शीतलहर और बर्फीली हवाएं चल रही हैं।
देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। सियासी हलचल के बीच चुनाव से पहले सभी पार्टियों में दल-बदल का सिलसिला जारी है।बीजेपी नेता कांग्रेस तो कांग्रेस नेता बीजेपी में शामिल होकर पार्टियों को झटका दें रहे है। आज (मंगलवार) पूर्व राज्य मंत्री साहब सिंह सैनी ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने साहब सिंह सैनी को पार्टी की सदस्यता दिलाई है।
वहीं साहब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा सहित अन्य दलों पर सैनी समाज की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कहा कि हरिद्वार जिले में तीसरे सबसे ज्यादा संख्या में सैनी समाज के लोग रहते हैं, लेकिन राजनीतिक दल उनका इस्तेमाल करते आए हैं, जो अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं दूसरी और राजनीतिक गलियारों में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय बीजेपी में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है।
चर्चा है कि 4 दिसंबर को कांग्रेस के कई बड़े नेता पीएम मोदी की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो सकते है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इसे अफवाह बताते हुए कहा है की हम साहब सिंह सैनी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते हैं। अभी काफी सैनी भाई कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करेंगे।