Tag: latest news uttarakhand

  • Weldone: उत्तराखंड में ये जिला बच्चों को टीकाकरण कराने में सबसे आगे,है न सराहनीय पहल,,

    Weldone: उत्तराखंड में ये जिला बच्चों को टीकाकरण कराने में सबसे आगे,है न सराहनीय पहल,,

    देहरादूनः उत्तराखंड में 12 से 14 साल के बच्चों को कोविड वैक्सीन लगाने में बागेश्वर जिला सबसे आगे है। अन्य जिलों की तुलना में लक्ष्य के सापेक्ष यहां सबसे अधिक 4.6 प्रतिशत बच्चों को वैक्सीन लगाई गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप मर्तोलिया का कहना है कि सोमवार से स्कूल खुलने के बाद बच्चों के टीकाकरण में तेजी आएगी।

    16 मार्च से प्रदेश में 12 से 44 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू किया गया। तीन दिन के भीतर प्रदेश में लक्ष्य के सापेक्ष एक प्रतिशत बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। केंद्र सरकार ने इस आयु के लगभग 3.92 लाख बच्चों को कोविड टीके लगाने का लक्ष्य रखा है।

    बागेश्वर जिले में 12 से 44 आयु के बच्चों की संख्या 8734 है। इसमें 405 बच्चों को पहला टीका लगाया गया है। उन्होंने बताया कि स्कूलों, सरकारी अस्पतालों में बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है। जल्द ही पहले से चल रहे टीकाकरण केंद्रों पर बच्चों को वैक्सीन की डोज लगवाने की सुविधा दी जाएगी। तीन दिन में बच्चों को जिलावार टीकाकरण का ब्योरा
    जिला बच्चों का टीकाकरण प्रतिशत
    अल्मोड़ा 0.2
    बागेश्वर 4.6
    चमोली 1.1
    चंपावत 0.2
    देहरादून 1.5
    हरिद्वार 0.7
    नैनीताल 0.2
    पौड़ी 1.1
    पिथौरागढ़ 0.4
    रुद्रप्रयाग 0.9
    टिहरी 2.2
    ऊधमसिंह नगर 0.8
    उत्तरकाशी 0.5

  • Big Breaking: उत्तराखंड में शासन ने जारी किया कोरोना गाइडलाइन को लेकर बड़ा आदेश, देखें…

    Big Breaking: उत्तराखंड में शासन ने जारी किया कोरोना गाइडलाइन को लेकर बड़ा आदेश, देखें…

    देहरादून। उत्तराखंड में शासन ने कोरोना को लेकर शुक्रवार शाम एक बड़ा आदेश जारी किया है। शासन ने राज्य में कोरोना के घटते मामलों को देखते हुए पूर्व में जारी कोरोना के सभी प्रतिबंध समाप्त कर दिए है। ये आदेश मुख्य सचिव ने ये आदेश जारी किया है।

     

    आदेश में लिखा है कि शासन ने विगत 28 फरवरी को आपदा प्रबंधन के तहत जारी समस्त कोरोना प्रतिबंधों को समाप्त कर दिया है। तथा साथ ही निर्देशित किया है कि कोविड-19 के संबंध में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देश एवं अन्य दिशा निर्देशों का अनुपालन किया जाएगा साथ ही सभी भीड़भाड़ वाले स्थानों में कोरोना नियमों का भी पालन किया जाएगा।

  • स्मरण: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का  टिहरी के गजा का ये अटूट बंधन,यंहा दी एक बेहतर सौगात,,पढ़िए,,

    स्मरण: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का टिहरी के गजा का ये अटूट बंधन,यंहा दी एक बेहतर सौगात,,पढ़िए,,

    टिहरी। पौड़ी गढ़वाल के निवासी आज के उत्तर प्रदेश के दुबारा मुख्यमंत्री की शपथ लेने वाले योगी आदित्यनाथ का जनपद टिहरी के गजा से अटूट लगाव है। 1986-87 में राजकीय इंटर कालेज गजा में हाई स्कूल में अध्ययन करने वाले अजय सिंह विष्ट के पिता तत्कालीन समय में जलागम प्रबंध परियोजना में राजि अधिकारी गजा क्षेत्र विकास खंड चम्बा में रहे हैं ।

    अजय सिंह बिष्ट के सहपाठी रहे वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र सिंह खाती बताते हैं कि उन दोनो ने साथ ही अध्ययन किया है । अजय सिंह विष्ट मिलनसार थे। यहां से हाई स्कूल करने के बाद उनके पिता का स्थानांतरण गजा से होने के कारण वह यहां से चले गये लेकिन गजा की यादें वह भूले नहीं हैं।

    उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री बनने के बाद भी वह गजा की यादें समेटे रहे और कृष्ण सुदामा मिलन की तरह अपने सहपाठी राजेन्द्र सिंह खाती को भूले नहीं तथा लखनऊ में उनसे आत्मीयता के साथ मिलकर इंटर कालेज गजा के लिए चार स्मार्ट क्लास देने को कहा तथा अपने ओ एस डी को गजा भेजकर अपना वायदा निभाना नहीं भूले ।

  • दुःसाहस:यंहा ताबूत नहीं, सूटकेस में मिली लाश,प्रेमी ने रखा जुर्म की दहलीज पर अपना कदम,,

    दुःसाहस:यंहा ताबूत नहीं, सूटकेस में मिली लाश,प्रेमी ने रखा जुर्म की दहलीज पर अपना कदम,,

    हरिद्वार। उत्तराखंड में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो अपनी प्रेमिका की लाश सूटकेस में डालकर गंग नहर में फेंकने जा रहा था। घटना रुड़की के कलियर की है। जब गुलबेज होटल से सूटकेस लेकर निकला तो कर्मचारियों को उस पर शक हुआ। सूटकेस खोलने पर उस लड़की की लाश मिली, जिसके साथ वह होटल में आया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना के दिन शाम लगभग 5 बजे गुलबेज और युवती के साथ कलियर के एक होटल में आया था। लगभग 3 घंटे बाद वह होटल से एक भारी सूटकेस उठाकर जाने लगा। सूटकेस उठाने में उसे दिक्कत हो रही थी जिससे होटल स्टाफ को शक हुआ। थोड़ी ही देर में आसपास के लोग जमा हो गए। सूटकेस खुलवाया गया तो अंदर लड़की की लाश मिली। इसके बाद उसे पकड़कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया।

    हिरासत में लिए जाने के बाद उसकी पहचान गुलबेज के तौर पर हुई। वह हरिद्वार के ज्वालापुर का रहने वाला है। मृतका का नाम रमसा है। वह हरिद्वार जिले के ही मंगलौर की रहने वाली थी तथा बीकॉम की पढ़ाई कर रही थी। मृतका के पिता राशिद के अनुसार उनके घर में शादी समारोह था। फिर भी आरोपित उनकी बेटी को आपने साथ ले गया। आरोपित और मृतका दूर के रिश्तेदार बताए जाते हैं। वहीं हरिद्वार जिले के SP देहात प्रमेंद्र डोभाल ने प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई है। बहरहाल मामले की जांच पड़ताल चल रही है।

  • मौसम: प्रदेश के कुछ इलाकों में गरजना के साथ बारिश होने के आसार, जानकारों का अनुमान…

    मौसम: प्रदेश के कुछ इलाकों में गरजना के साथ बारिश होने के आसार, जानकारों का अनुमान…

    देहरादूनः भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश या बर्फबारी होने, बिजली गिरने तथा ओलावृष्टि होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 2 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में तथा अगले 5 दिनों के दौरान केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान है।

    वहीं अगले 5 दिनों के दौरान केरल और माहे में, अगले 2 दिनों के दौरान तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने, गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।वहीं अगले 5 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।

    जबकि कल उत्तराखंड और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिकांश इलाकों, पश्चिम मध्य प्रदेश और झारखंड के कई हिस्सों, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पश्चिम राजस्थान में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस काफी ऊपर रहा।

  • ब्रेकिंग: कोरोना मीटर फिर लगा देश मे दौड़ने, चौथी लहर का अंदेशा जता रहे जानकर, पढिये…

    ब्रेकिंग: कोरोना मीटर फिर लगा देश मे दौड़ने, चौथी लहर का अंदेशा जता रहे जानकर, पढिये…

    दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना के 1,938 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से संक्रमित हो की संख्या बढ़कर 4,30,14,687 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 22,427 रह गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 67 और लोगों की मौत के बाद, संक्रमण की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,16,672 हो गई. देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 22,427 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.05 प्रतिशत है।

    पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 660 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है। अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 0.29 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.35 प्रतिशत दर्ज की गई। देश में अभी तक 78.49 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 6,61,954 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटे में की गई. देश में अभी तक कुल 4,24,75,588 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 182.23 करोड़ से अधिक खुराक दी गई हैं. उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

    संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे।

    क्या देश में आएगी कोरोना की चौथी लहर

    यूरोप के कई देशों और चीन-हांगकांग में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए कई जानकार देश में कोरोना के चौथी लहर की आशंका जताई जा रही है। इसी कड़ी में एम्स दिल्‍ली के वरिष्ठ महामारी विज्ञानी डॉ. संजय राय ने कहा है कि, ओमिक्रॉन बीए.2 वायरस का म्यूटेशन होना तय माना जा रहा है। ऐसे में इसका प्रभाव भारत में भी दिख सकता है। हालांकि, उन्होंने कहा है कि, देश में कोरोना की चौथी लहर के गंभीर प्रभाव सामने आने की संभावना काफी कम है। उन्होंने कहा है कि कोरोना के खिलाफ वैक्सीन हमारा सबसे बड़ा हथियार है।

  • शुभारंभ: ISBT परिसर में महापौर ने किया हाईटेक शौचालय का उद्वाटन, कहा- स्वच्छ भारत के सपने को मिलजुल करेंगे साकार

    शुभारंभ: ISBT परिसर में महापौर ने किया हाईटेक शौचालय का उद्वाटन, कहा- स्वच्छ भारत के सपने को मिलजुल करेंगे साकार

    ऋषिकेश: आई एस बी टी परिसर में पर्यटन एवं तीर्थाटन के लिए देवभूमि ऋषिकेश पहुंचे लोगों को अब हाईटेक शौचालय की सुविधा का लाभ मिल सकेगा।वृहस्पतिवार को नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने संयुक्त यात्रा बस अड्डे स्थित बेहद हाईटेक सुविधाओं से युक्त शौचालय का उद्वाटन करते हुए उसे जनता के सुपुर्द कर दिया।इस अवसर पर महापौर ने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा में इसका लाभ श्रद्वालुओं को मिलेगा।

    उन्होंने बताया स्वच्छ भारत मिशन के सपने को साकार करने के लिए निगम प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत अत्याधुनिक शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। यह शौचालय पूरी तरह से हाईटेक है। इसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन है। सेंसर बेस्ड यूरिनल सिस्टम है। शौचालय 24 घंटे सातों दिन खुला रहेगा और हेल्पर वहां बैठा होगा।

    महापौर के अनुसार तीर्थ नगरी के विभिन्न क्षेत्रों में नगर निगम द्वारा हाईटेक शौचालय बनाने की कवायद शुरू की गई थी। स्वच्छता की और एक और कदम के लक्ष्य के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में हाईटेक शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान महापौर मंमगाई ने तमाम उपस्थिति को स्वच्छता का पाठ पड़ाने के साथ पॉलिथीन का उपयोग न करने की अपील भी की।

  • Big News: CM धामी ने पहली कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानिए…

    Big News: CM धामी ने पहली कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानिए…

    देहरादून:  उत्तराखंड में आज नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक हुई है। ये बैठक सचिवालय में सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। धामी सरकार ने ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ लागू करने की दिशा में पहला कदम उठा लिया है। कैबिनेट में  ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’  के लिए समिति गठित का फैसला किया गया है। जो प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लेकर ड्राफ्ट तैयार करेगी। इस समिति की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के रिटायर जज की करेंगे। साथ ही 29 अप्रैल से उत्तराखंड विधानसभा सत्र शुरू करने का फैसला लिया गया है।
    सरकार की पहली केबिनेट के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी संगठन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सरकार का दृष्टि पत्र सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक तथा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने सीएम को दृष्टि पत्र सौंपा। अब अगले 5 साल तक चुनावों में किए  वादों को पूरा करने का आग्रह किया गया है।
    प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि जनता ने भाजपा और भाजपा के दृष्टि पत्र पर भरोसा किया है और सरकार उस पर पूरी तरह से खरी उतरेगी। उन्होंने कहा कि युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे मंत्रिमंडल के सदस्य राज्य को तरक्की की दिशा मे ले जाने के लिए अधिक ऊर्जा से कार्य करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट मंत्री मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
  • Breaking: क्या उत्तराखंड की तर्ज पर खेला जाएगा, उत्तरप्रदेश में भी इन नेता पर दांव…

    Breaking: क्या उत्तराखंड की तर्ज पर खेला जाएगा, उत्तरप्रदेश में भी इन नेता पर दांव…

    उत्तरप्रदेश। जब पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आए तो बीजेपी के दो दिग्गज नेताओं के हारने की काफी चर्चा हुई। इनमें से एक थे उत्तराखंड में सीएम का चेहरा रहे पुष्कर धामी और दूसरे यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दोनों के हारने पर उनके राजनीतिक भविष्य पर सवाल उठने लगे थे। धामी को तो बीजेपी ने चुनाव हारने के बाद भी सीएम की उनकी पुरानी हस्ती लौटा दी, अब केवल इस बात पर कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या केशव प्रसाद मौर्या का पार्टी डिप्टी सीएम की कुर्सी फिर से सौंपेगी।

    तो इस बात का जवाब यह है कि धामी फॉर्मूला यूपी में भी अपनाया जा सकता है और केशव मौर्या को चुनाव हारने के बावजूद डिप्टी सीएम की कुर्सी पर फिर से बैठाया जा सकता है। केशव प्रसाद को विधानसभा चुनाव हारने के बावजूद बीजेपी क्यों फिर से डिप्टी सीएम के पद से नवाजेगी, इसकी वजह है राज्य में फैला ओबीसी वर्ग का बड़ा वोट बैंक और आने वाले लोकसभा चुनावों में इस वोट बैंक की जरूरत। बीजेपी केशव को नजर अंदाज करके ओबीसी वर्ग का नाराज करने और सपा व अन्य विपक्षी दलों को आरोप लगाने का कोई मौका नहीं देना चाहती। बीजेपी थिंकटैंक यूपी में पहले ही उन्हें पिछड़ी जाति के अग्रिम नेता के रूप में आगे ला चुका है।

    2017 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में व इस साल हुए विधानसभा चुनाव में भी उन्हें पिछड़े वर्ग का वोट लाने के मिशन पर लगाया गया था। इसकी वजह है राज्य में फैला ओबीसी वर्ग का बड़ा वोट बैंक और आने वाले लोकसभा चुनावों में इस वोट बैंक की जरूरत। बीजेपी केशव को नजर अंदाज करके ओबीसी वर्ग का नाराज करने और सपा व अन्य विपक्षी दलों को आरोप लगाने का कोई मौका नहीं देना चाहती।

  • देहरादून में मंत्रिमंडल की शपथ लेते ही सौरथ बहुगुणा का मोबाइल हुआ गुम, सोशल मीडिया पर की अपील

    देहरादून में मंत्रिमंडल की शपथ लेते ही सौरथ बहुगुणा का मोबाइल हुआ गुम, सोशल मीडिया पर की अपील

    देहरादूनः उत्तराखंड में हाई सिक्योरिटी के बीच हुए शपथ समारोह में एक कैबिनेट मंत्री का मोबाईल खो गया है। ये कैबिनेट मंत्री कोई सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा  है। सौरभ ने फोन खोने की सूचना सोशल मीडिया से दी है। ये घटना उस वक्त हुई जब उत्तराखंड सरकार का नया मंत्रिमंडल शपथ लेने में व्यस्त थे, उस दौरान नए कैबिनेट मंत्री बने सौरभ बहुगुणा का मोबाइल फोन कहीं खो गया। सौरथ बहुगुणा ने फोन खोने की जानकारी फेसबुक पर एक पोस्ट साझा कर दी है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मंत्री बनते ही सितारगंज के विधायक सौरभ बहुगुणा का मोबाइल फोन परेड ग्राउंड में ही कहीं खो गया। जब वह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए और मंत्री पद की शपथ ली। इसी दौरान जब सौरभ बहुगुणा ने अपनी जेब टटोली तो पाया कि जेब में फोन नहीं है। ऐसे में उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि किसी को भी मेरे नंबर के कॉल आया तो कृपया जागरुक रहें।

    गौरतलब है कि देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में बुधवार दोपहर 2.30 बजे से मुख्यमंत्री धामी समेत पूरे कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। इस दौरान पहले पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के 12वें सीएम के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसके बाद धामी कैबिनेट में शामिल हुए आठ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। बीजेपी ने इस बार साल 2017 के बाद साल 2022 में सितारगंज से जीतकर विधायक बने सौरभ बहुगुणा को युवा सोच का परिचय देते हुए मंत्री बनाया है।