Tag: latest news uttarakhand

  • Breaking: लालकुआं से हरीश रावत को मात देने वाले भाजपा विधायक ने दिया इस्तीफा,पढिये,,

    Breaking: लालकुआं से हरीश रावत को मात देने वाले भाजपा विधायक ने दिया इस्तीफा,पढिये,,

    देहरादून । उत्तराखंड विधानसभा चुनाव सबसे हॉट सीट में लालकुआं पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत को हराने वाले भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने इस्तीफा दे दिया है। नवनिर्वाचित विधायक ने जिला पंचायत सदस्य के पद से अपना इस्तीफा जिला पंचायत अध्यक्षा बेला तौलिया को शुक्रवार को नैनीताल पहुंचकर सौंप दिया है।

    2019 में हुए जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने हल्दूचौड़ से वरिष्ठ भाजपा नेता इंदर बिष्ट को जिला पंचायत सदस्य का टिकट दिया था। जिसके बाद इंदर बिष्ट के भाई व भाजपा से टिकट की दौड़ में शामिल डॉ मोहन बिष्ट ने निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ा। जिसमें उन्होंने भारी मतों से जीत दर्ज की। जिसके बाद राज्य में विधान सभा चुनावों से पूर्व भाजपा ने मोहन बिष्ट को भाजपा में शामिल कर लिया।

    भाजपा ने मोहन बिष्ट को लालकुआं विधानसभा से टिकट दिया। चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को करीब 16 हजार मतों से हरा दिया। विधायक बनने के बाद मोहन बिष्ट ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष समेत अन्य सदस्यों ने विधायक बनने पर डॉ मोहन बिष्ट का स्वागत किया, जबकि जिला पंचायत सदस्य से उनको विदाई दी।

  • राष्ट्रपति रामनाथ  कोविंद दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे उत्तराखंड, जानिए पूरा शेड्यूल…

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे उत्तराखंड, जानिए पूरा शेड्यूल…

    देहरादूनः उत्तराखंड में शनिवार को एक बार फिर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उत्तराखंड पहुंचे है। अगले दो दिन राष्ट्रपति कोविंद उत्तराखंड में रहेंगे। राष्ट्रपति कोविंद शनिवार को राजभवन में निवास करेंगे और रविवार को हरिद्वार रवाना होंगे जहां परोपकारी संगठन ‘दिव्य प्रेम सेवा मिशन’ के रजत जयंती समारोह के समापन सत्र को संबोधित करने का उनका कार्यक्रम है। यह संगठन गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करने को समर्पित है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राष्ट्रपति कोविंद शनिवार दोपहर उत्तराखंड पहुंचे। जहां उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (अवकाश प्राप्त) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति की देहरादून हवाई अड्डे पर अगवानी की। आज राष्ट्रपति देहरादून राजभवन में ही रहेंगे जबकि रविवार को हरिद्वार में दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रपति के 27 मार्च को दिव्य प्रेम सेवा मिशन सेवाकुंज के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना एवं सुरक्षा तृप्ति भट्ट ने शुक्रवार को बीएचईएच हेलीपैड, सेवाकुंज आश्रम चंडीघाट, समस्त मुख्य मार्ग, कंटीजेंसी मार्ग एवं सेफ हाउस में सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

    गौरतलब है कि रविवार को हरिद्वार में चंडीघाट पर दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से रजत जयंती समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें सेवा साधना के 25 वर्ष पूरे होने पर मिशन की ओर से सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रतिभाग करेंगे. दिव्य प्रेम सेवा मिशन की स्थापना 25 साल पहले हरिद्वार में हुई थी. कुष्ठ रोगियों के लिए काम करने वाली मिशन के 25 साल पूर्ण होने पर मिशन अपना तीन दिवसीय जयंती समारोह मना रहा है

  • सीएम धामी ने की पूर्व CM हरीश रावत से मुलाकात, अटकलों का बाजार गर्म

    सीएम धामी ने की पूर्व CM हरीश रावत से मुलाकात, अटकलों का बाजार गर्म

    देहरादून: उत्तराखंड की सियासत से बड़ी खबर आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक पूर्व सीएम हरीश रावत के घर पहुंचे है। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य हित के विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई। सीएम धामी और हरीश रावत की इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे है। सोशल मीडिया पर तेजी से दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें वायरल हो रही है। जहां सीएम धामी इसे शिष्टाचार भेंट बता रहें है वहीं सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुष्कर सिंह धामी दूसरी बार सीएम का पद संभालने और शपथ ग्रहण के बाद पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात करने पहुंचे। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियां , हरदा और सीएम धामी की इस मुलाकात को शिष्टचार भेंट का नाम दे रहे हैं लेकिन बात कुछ ओर भी है । हरीश रावत की एक पोस्ट के बाद अचानक हरीश रावत से मिलने जाना ये साफ जाहिर कर रहा है कि सीएम धामी हरीश रावत की नाराजगी को दूर करने पहुंचे ।

    गौरतलब है कि बीते दिनों हरीश रावत ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की थी और शपथ ग्रहण के निमंत्रण देने पर सवाल खड़े किए थे । हरीश रावत ने शपथ ग्रहण में बुलाने पर नाराजगी जाहिर की थी । जिसके बाद आज सीएम धामी उनसे मुलाकात करने पहुंचे । इसके लिए सीएम की जमकर तारीफ भी हो रही है। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य हित के विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई।

  • Acchivment: शैक्षिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाले, इस बार प्रदेश के 18 शिक्षक होंगे सम्मानित…

    Acchivment: शैक्षिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाले, इस बार प्रदेश के 18 शिक्षक होंगे सम्मानित…

    देहरादून। उत्तराखंड में शिक्षा के क्षेत्र में सर्वोच्च पुरस्कारों में से एक शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए अध्यापकों का चयन कर लिया गया है। इसके तहत प्रारंभिक शिक्षा माध्यमिक शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान के तहत शिक्षकों का चयन किया गया है। चयनित सभी शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2021 के तहत सम्मानित किया जाएगा।

    शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। प्रारंभिक शिक्षा में 13, माध्यमिक में चार और प्रशिक्षण संस्थान के एक शिक्षक सहित कुल 18 शिक्षकों को यह पुरस्कार दिया जाएगा।

    ये शिक्षक होंगे सम्मानित-

    प्रारंभिक शिक्षा में पौड़ी से गबर सिंह बिष्ट, चमोली से अंजना खत्री, उत्तरकाशी से सरिता, देहरादून से राजीव कुमार पांथरी, हरिद्वार से बीना कौशल, टिहरी से हृदय राम अंथवाल, रुद्रप्रयाग से हेमंत कुमार चौकियाल, चंपावत से मंजू बाला, बागेश्वर से ललित मोहन जोशी, ऊधमसिंह नगर से मोहन सिंह, नैनीताल से नंद लाल आर्य, पिथौरागढ़ से हरीश चंद पांडेय, अल्मोड़ा से मनोज कुमार पंत का चयन शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए किया गया है।

    वहीं, माध्यमिक शिक्षा में उत्तरकाशी से दिवाकर प्रसाद पैन्यूली, हरिद्वार से पूनम राणा, पिथौरागढ़ से दीपा खाती और अल्मोड़ा से तनुजा जोशी को चुना गया है, जबकि प्रशिक्षण संस्थान में चंपावत के डॉ.अविनाश कुमार शर्मा को पुरस्कार से नावाजा जाएगा।

  • तबादला: राज्य की धामी सरकार, इस विभाग में हो गया बड़ा फेरबदल,पढिए…

    तबादला: राज्य की धामी सरकार, इस विभाग में हो गया बड़ा फेरबदल,पढिए…

     

    देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा की नई सरकार गठन के बाद अब विभागों में तबादलों का सिलसिला शुरू हो चुका है। पहले शिक्षा विभाग और अब पुलिस विभाग में फेरबदल देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेतृत्व वाली सरकार ने शनिवार राज्य के पुलिस इंटेलिजेंस प्रभारी पद में फेरबदल किया है।शासनादेश के मुताबिक, पुलिस मुख्यालय में कार्मिक आईजी पद पर तैनात आईपीएस एपी अंशुमान को महानिरीक्षक अभिसूचना/सुरक्षा पद पर ट्रांसफर कर नवीन तैनाती दी गई है। इससे पहले वर्तमान में पुलिस विभाग के वरिष्ठ आईपीएस ADG संजय गुंज्याल इंटेलिजेंस मुखिया का कार्यभार देख रहे थे।

    दरअसल, IPS संजय गुंज्याल के बीएसएफ में प्रतिनियुक्ति पर जाने के चलते उत्तराखंड इंटेलिजेंस प्रभारी का पद रिक्त हुआ था, जिसके चलते IG एपी अंशुमन को इंटेलिजेंस का नया मुखिया नियुक्त किया गया है। आईपीएस अंशुमान को तीसरी बार मिला इंटेलिजेंस का प्रभार: साल 1998 आईपीएस बैच के अधिकारी एपी अंशुमान को तीसरी बार उत्तराखंड पुलिस इंटेलिजेंस/सुरक्षा प्रभारी पद में नियुक्त किया गया है। इससे पहले भी वह दो बार इंटेलिजेंस के मुख्य का कार्यभार में अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

    आईजी अंशुमान इससे पहले आईजी जेल, आईजी कार्मिक, आईजी लॉ एंड ऑर्डर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्त हो चुके हैं। वर्तमान समय में वह पुलिस मुख्यालय में कार्मिक अनुभाग में तैनात थे। जहां से उन्हें अब तीसरी बार इंटेलिजेंस प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। अंशुमान एडीजी संजय गुंज्याल का स्थान लेंगे। संजय गुंज्याल के केंद्र में प्रतिनियुक्ति जाने से शासन ने यह नियुक्ति की है। शनिवार को शासनादेश भी जारी कर दिए गए हैं।

     

  • सीएम धामी ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल को सौपी सबसे बड़ी जिम्मेदारी,सत्र में करेंगे ये काम…

    सीएम धामी ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल को सौपी सबसे बड़ी जिम्मेदारी,सत्र में करेंगे ये काम…

    देहरादूनः उत्तराखंड में 29 मार्च से विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है। सत्र शुरू होने से पहले सीएम धामी ने प्रेमचंद अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी दी है। सीएम ने अग्रवाल को विधानसभा सत्र की संस्तुति के बाद विधायी एवं संसदीय कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। जिसके आदेश जारी कर दिए गए है। अग्रवाल के अलावा अभी अन्य किसी विधायक को कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विधानसभा सत्र के दौरान प्रेमचंद अग्रवाल विधायी एवं संसदीय कार्य का दायित्व निभाएंगे। वहीं सत्र से पहले विभागों के बंटवारें की भी खबर आ रही है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वित्त, ऊर्जा और लोक निर्माण सरीखे अहम विभाग अपने पास रख सकते हैं। संभावना यह भी जताई जा रही है कि पुराने मंत्रियों को इस बार नए विभागों का आवंटन हो सकता है। मंत्रियों को विभागों के बंटवारे पर शुक्रवार को भी सबकी नजर लगी थी। लेकिन विभागों का आवंटन नहीं हो पाया।

    वहीं दूसरी ओर आज सुबह ही उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला ​अध्यक्ष की घोषणा की गई है। उत्तराखंड विधानसभा की विशेष बैठक के बाद ऋतु खंडूडी ने उत्तराखंड विधानसभा में छठवीं स्पीकर के तौर पर पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने उन्हें बधाई दी। ऋतु ने विधानसभा अध्यक्ष की शपथ लेते ही इतिहास रच दिया है।

  • मौसम: उत्तराखंड में तापमान का पारा ऊंचाई पर चढ़ने को तैयार, गर्मी से होने वाले हैं हालात बेकार

    मौसम: उत्तराखंड में तापमान का पारा ऊंचाई पर चढ़ने को तैयार, गर्मी से होने वाले हैं हालात बेकार

    देहरादून। उत्तराखंड में अभी गर्मी और सताएगी। अगले तीन दिन में तापमान और बढ़ सकता है। वहीं चढ़ता पारा मार्च में ही रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर है। पिछले कई दिनों से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क है।

    भीषण गर्मी का एहसास चटख धूप करा रही है। शुष्क मौसम के बीच चटख धूप भीषण गर्मी का एहसास करा रही है। अब तक सर्वाधिक तापमान पंतनगर में 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जोकि अभी और बढ़ सकता है।

    -उत्‍तराखंड के अधिकतर इलाकों में सुबह से ही चटख धूप

    वहीं शनिवार को भी उत्‍तराखंड के अधिकतर इलाकों में सुबह से ही चटख धूप खिली रही। इसके अलावा यह बीते 12 वर्षों में पहला मौका है जब मार्च में पारा लगातार तीन सप्ताह तक सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। अगले तीन दिन में पारे में और इजाफा होने की आशंका है।

  • Breaking: देहरादून में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए यह खबर महत्वपूर्ण, पढ़िए…

    Breaking: देहरादून में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए यह खबर महत्वपूर्ण, पढ़िए…

    देहरादून। राजधानी देहरादून में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए यह खबर महत्वपूर्ण है। केंद्रीय विश्वविद्यालय से संबद्ध दून के चार बड़े कालेज डीएवी, डीबीएस, एमकेपी और श्रीगुरु राम राय पीजी कालेज में स्नातक व स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में अब प्राप्तांक मेरिट के आधार पर प्रवेश नहीं मिलेगा। अब छात्र-छात्राओं को केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूसीईटी) उत्तीर्ण करनी होगी।

    स्नातक व स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश का नियम लागू

    दून के इन चारों कालेज में प्रतिवर्ष स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में करीब नौ हजार छात्र-छात्राएं प्रवेश लेते हैं। यूजीसी ने देश के सभी 48 केंद्रीय विवि और उनसे संबद्ध कालेज में सीयूसीईटी परीक्षा पास करने के बाद ही स्नातक व स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश का नियम लागू कर दिया है।

    हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विवि के कुलसचिव डा. अजय खंडूड़ी ने दून के चारों कालेज के प्राचार्य को इस संदर्भ में पत्र जारी किया। जिसके अनुसार यह व्यवस्था शैक्षिक सत्र 2022-23 से लागू होगी। प्रवेश परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नई दिल्ली ने इस संदर्भ में 22 मार्च को देशभर के केंद्रीय विवि के लिए आदेश जारी किया। प्रवेश परीक्षा किस प्रकार की होगी, इसका विवरण भी यूजीसी की वेबसाइट पर विस्तृत रूप से जारी कर दिया है।

  • Big breaking: उत्तराखंड में अग्निकांड, एक गंभीर घायल, हीलियम गैस सिलेंडर फटा,,

    Big breaking: उत्तराखंड में अग्निकांड, एक गंभीर घायल, हीलियम गैस सिलेंडर फटा,,

    देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के मसूरी में गुब्बारों में गैस भरते समय सिलेंडर फटने से होटल का सफाई कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया सिलेंडर में धमाका इतना तीव्र था कि कर्मचारी का एक पैर धड़ से अलग हो गया और सौ मीटर दूर जा गिर गया। वहीं धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग हैरान रह गए और कुछ होटलों की खिड़कियां चकनाचूर हो गईं। वहीं कर्मचारी की हालत को देखते हुए देहरादून इलाज के लिए भेजा गया है। इस मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है।

    जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रसूलपुर गामड़ी निवासी अरविंद कुमार माल रोड में एक होटल में काम करता है और वह शाम को गुब्बारा भी बेचता है। प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद शर्मा के अनुसार सुरेंद्र सिंह मालरोड स्थित एक होटल में सफाई कर्मचारी हैं ।

    रोज की तरह वह शुक्रवार को होटल परिसर में गुब्बारों में गैस कर रहा था और तभी भरते समय गैस का सिलेंडर फट गया, जिससे उसके पैर धड़ से अलग हो गया और हवा में उछल कर सौ मीटर दूर जा गिरा। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे प्रारंभिक उपचार के बाद उसे देहरादून रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

  • Big breaking: दून अस्पताल में कर्मचारी हड़ताल पर,क्या पड़ेगा इसका कोई असर, पढ़िए

    Big breaking: दून अस्पताल में कर्मचारी हड़ताल पर,क्या पड़ेगा इसका कोई असर, पढ़िए

    देहरादून। दून अस्पताल में कोरोनाकाल में रखे गए आउटसोर्स कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। 31 मार्च को उनकी सेवाएं समाप्त हो रही हैं। शनिवार को ओपीडी के बाहर कर्मचारी धरने पर गए हैं।

    ऑपरेशन थिएटर आईसीयू और वार्डों से कर्मचारी नदारद है। इससे मरीजों को दिक्कत हो रही है। डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री ने कर्मचारियों को समझाया है। उन्होंने कहा कि मंत्री अभी विभाग में नहीं आये हैं। बजट भी अलॉट नहीं हुआ है। जिस वजह से विस्तार उनके स्तर पर नहीं हो सकता।

    उधर, प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना का कहना है कि नियमित कर्मचारियों को कोरोना से पहले की भांति कार्य करने के लिए कह दिया है। नियमित कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभाए। मरीज को कोई दिक्कत नहीं होगी।