Tag: latest news uttarakhand

  • उत्तराखंड के मंत्रिमंडल में है पांच करोड़पति मंत्री, जानिए इनकी संपत्ति का ब्योरा

    उत्तराखंड के मंत्रिमंडल में है पांच करोड़पति मंत्री, जानिए इनकी संपत्ति का ब्योरा

    देहरादूनः उत्तराखंड में मंत्रिमंडल शपथ ले चुका है। इस बार धामी कैबिनेट के पांच ऐसे मंत्री है जिनकी संपत्ति सीएम धामी से भी ज्यादा है। मंत्रिमंडल में अगर संपत्ति के लिहाज से देखा जाए तो सतपाल महाराज सबसे अमीर मंत्री है। उनके पास  87 करोड़ 34 लाख की सपंत्ति है। सतपाल महाराज के साथ चार और ऐसे मंत्री है जो करोड़पति है।  करोड़पति मंत्रियों से राज्य को भी बड़ी उम्मीदें हैं। खासतौर पर यहां गरीबी, बेरोजगारी, महिलाओं की स्थिति और उत्तराखंड की खराब आर्थिक स्थिति जैसी चुनौतियों का पहाड़ हैं। आईए जानते है राज्य के करोड़पति मंत्रियों के बारें में…

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुष्कर सिंह धामी के पास  3.34 करोड़ की संपत्ति, तो सतपाल महाराज के पास  87.34 करोड़ की संपत्ति है। जबकि रेखा आर्य  के पास  25.20 करोड़ की संपत्ति है तो वहीं
    गणेश जोशी के पास  9.74 करोड़ की संपत्ति है। बात अगर पहली बार मंत्री बने सौरभ बहुगुणा की करें तो इनके पास 7.85 करोड़ की संपत्ति है। वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल  5.03 करोड़ की संपत्ति के मालिक है। जबकि डॉ.धन सिंह रावत के पास  2.67 करोड़ की संपत्ति है। सुबोध उनियाल  के पास  1.61 करोड़ की संपत्ति है तो वहीं चंदनराम दास  1.24 करोड़ की संपत्ति के मालिक है। इन विधायकों की संपत्ति का ब्योरा देख जनता को इनसे उम्मीद है कि ये जनता के हित में कार्य करेंगे।

    गौरतलब है कि करोड़पति कैबिनेट के सामने सबसे बड़ी चुनौती राज्य के आर्थिक हालात सुधारने की है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में 10802 करोड़ रुपये का राजकोषीय घाटा रहा था। जबकि मौजूदा वित्तीय वर्ष में 12754 करोड़ रुपये के सरकार के राजस्व के साथ सरप्लस बजट का अनुमान है। राज्य की हालात ठीक नहीं है। राजस्व घाटे में है, राज्य पर अरबों का कर्जा है। ऐसे में विकास की डगर मुश्किल में है। बढ़ती मंहगाई आमजन की कमर तोड़ रही है। ऐसे में योजनाओं  को लागू करना चुनौती से कम नहीं।

  • Politics: चार बार लगातार विजयी,पूर्व स्पीकर को भी कैबिनेट मिनिस्टर के पद पर नवाज गया,,

    Politics: चार बार लगातार विजयी,पूर्व स्पीकर को भी कैबिनेट मिनिस्टर के पद पर नवाज गया,,

    देहरादून। परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, चंदन रामदास, सौरभ बहुगुणा ने शपथ ली।

    इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई वीआइपी मौजूद रहे। देहरादून के परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

    इसके साथ ही आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, चंदन रामदास, सौरभ बहुगुणा ने शपथ ली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई वीआइपी मौजूद रहे।

  • सराहनीय:गंगा घाटों पर पर्यटक फैला रहे गंदगी, तपोवन की इस यूनिट ने उठाया सफाई का बीड़ा,,

    सराहनीय:गंगा घाटों पर पर्यटक फैला रहे गंदगी, तपोवन की इस यूनिट ने उठाया सफाई का बीड़ा,,

    ऋषिकेश। आपने ये गीत जरूर सुना होगा “राम तेरी गंगा मैली हो गई पापियों के पाप धुलते धुलते” लेकिन इन दिनों विश्व प्रसिद्ध मुनिकीरेती गंगा घाटों पर तपोवन युवा संघ गंगा घाटों पर बिफरी गंदगी की सफाई व्यवस्था में लगे हैं। आपको बता दें कि इन दिनों सीजन के चलते हजारों पर्यटक मुनिकीरेती, तपोवन आदि घाटों पर रिवर राफ्टिंग,कैंपिंग और घूमने के लिए आ रहे हैं।

    आलम यह है कि पुलिस की सख्ती के बावजूद भी पर्यटक गंगा घाटों पर आस्था और पवित्रता पर चोट पहुंचाते हुए,मांस,मदिरा और अन्य नशों का सेवन कर रहे हैं, यही नहीं उसकी गंदगी को तटों पर ही छोड़ दे रहे हैं,जिससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ्ता अभियान को जमकर पलीता लग रहा है।

    ऐसे में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले तपोवन की एक युवा यूनिय ने इन दिनों गंगा घाटों को साफ करने का बीड़ा उठाया है। जिसकी स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की है। यूनीट में शैलेन्द्र भंडारी, अमित नेगी, सचिन भंडारी नमन पुंडीर, अंकित कोठारी, शुभम उनियाल, आशीष भंडारी, (मानवेंद्र भंडारी छात्रसंघ अध्यक्ष) ,शिव भट्ट,तन्मय शर्मा, सौरभ वर्मा,नरेंद्र नेगी, अजय पुंडीर ,शिवम भट्ट आदि शामिल हैं।

  • आरोप: विधानसभा स्पीकर की सदस्यता निरस्त करने की उठने लगी मांग, क्योंकि दो दो जगह मतदाता होना है अपराध

    आरोप: विधानसभा स्पीकर की सदस्यता निरस्त करने की उठने लगी मांग, क्योंकि दो दो जगह मतदाता होना है अपराध

    कोटद्वार। जागरूक बनो आवाज उठाओ संस्था के संयोजक यशवीर आर्य ने कोटद्वार से निर्वाचित विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण की विधानसभा सदस्यता निरस्त करने की मांग की है।

    उन्होंने कहा कि ऋतु खंडूड़ी भूषण दो प्रदेशों से मतदाता है। उनका नाम दिल्ली निर्वाचन आयोग की सूची के साथ ही उत्तराखंड निर्वाचन सूची में भी है। वे दो प्रदेशों की मतदाता हैं। वे 2017 व उससे पहले से जी 305, सौम विहार, आरकेपुरम, नई दिल्ली के पते पर रह रही थीं। वे पौड़ी की मतदाता कब बन गई। वे तो एक तरह से प्रवासी उत्तराखंडी हैं। दिल्ली की मतदाता सूची में उनका नाम ऋतु भूषण है लेकिन यहां पिता के नाम का लाभ उठाने के लिए ऋतु खंडूड़ी भूषण बन गई।

    -दो प्रदेशों का मतदाता होना अपराध

    आर्य ने कहा कि दो प्रदेशों का मतदाता होना अपराध है। इसलिए उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द की जाए और पिछले 5 वर्ष के वेतन भत्ते आदि भी वसूल किए जाए।

    -पौड़ी की मतदाता कैसे बनी इसकी जांच हो

    आर्य ने कहा कि किस आधार पर इनका यहां वोट बनाया गया, किसके आदेश पर, किसके दबाब में, जिन्होंने पते का क्या प्रमाण दिया, आदि इसकी भी जांच हो

  • रोजगार: यहां है नौकरी का चांस, कैसे, जरा खबर पढिये,,,

    रोजगार: यहां है नौकरी का चांस, कैसे, जरा खबर पढिये,,,

    देहरादूनः उत्तराखंड पावर ​​कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने लॉ ऑफिसर और एकाउंट्स ऑफिसर सहित कई अन्य पदों के लिए भर्तियां निकाल दी है। इस भर्ती के तहत इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट upcl.org पर जाकर 16 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर पाएंगे। आपको बता दें कि बिजली विभाग के 05 पदों पर भर्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन की प्रक्रिया 17 मार्च 2022 से शुरू की जा चुकी है।

    इस भर्ती के तहत पदों की संख्या

    एकाउंट्स ऑफिसर – 15 पद।
    लॉ ऑफिसर – 2 पद।
    पर्सनेल ऑफिसर – 8 पद।
    सीनियर इंडस्ट्रियल इंजीनियर – 1 पद।
    असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल) – 72 पद।
    असिस्टेंट इंजीनियर सिविल (ट्रेनी) – 7 पद।

    एकाउंट्स ऑफिसर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास एमबीए फाइनेंस की डिग्री होनी जरूरी है वही लॉ ऑफिसर पद के लिए एलएलबी की डिग्री के साथ इच्छुक उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में 5 वर्ष का एक्सपीरियंस भी मांगा गया है और असिस्टेंट इंजीनियर के पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी अनिवार्य है. इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए जारी किए गए भर्ती के नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

    इस भर्ती के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस भर्ती के पदों में सीनियर इंडस्ट्रियल इंजीनियर के पद को छोड़कर अन्य पदों के लिए उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा और सीनियर इंडस्ट्रियल इंजीनियर के पद के लिए उम्मीदवार का चयन केवल इंटरव्यू के आधार पर होगा

  • पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की संभाली कमान, तीन नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल

    पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की संभाली कमान, तीन नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल

    देहरादूनः पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की कमान संभाल ली है। आज दोपहर 2:30 बजे राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पुष्कर सिंह धामी को राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। ‌इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय सड़क भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री मंच पर मौजूद रहे। देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह पहली बार राजभवन में न होकर परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया।

    बता दें कि राज्यपाल ने पुष्कर सिंह धामी के बाद सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, चंदन राम दास और सौरभ बहुगुणा ने उत्तराखंड कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। आठ मंत्रियों में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल,चंदन रामदास व पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के पुत्र सौरभ बहुगुणा नए चेहरे के तौर पर शामिल किए गए हैं। जबकि बाकी पांच नाम पुराने रिपीट किए गए हैं। पूर्व मंत्री अरविंद पांडे, बंशीधर भगत व बिशन सिंह चुफाल को इस बार कैबिनेट में जगह नहीं दी गई।

    वहीं, उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार महिला को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया। पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी की बेटी ऋतु खंडूड़ी भूषण को बीजेपी ने विधानसभा अध्यक्ष का पद सौंपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंच पर एक बार फिर से पहाड़ी टोपी पहने नजर आए। जैसे ही पीएम मंच पर पहाड़ी टोपी पहनकर पहुंचे ग्राउंड पर मौजूद भीड़ मोदी-मोदी के नारे लगाने लगी।

  • मदन कौशिक ने धामी कैबिनेट से वरिष्ठ नेताओं के बाहर होने पर दिया बड़ा बयान

    मदन कौशिक ने धामी कैबिनेट से वरिष्ठ नेताओं के बाहर होने पर दिया बड़ा बयान

    देहरादूनः उत्तराखंड में आज सीएम धामी और नए मंत्रिमंडल ने शपथ ले ली है। धामी कैबिनेट में इस साल नए चेहरों को मौका दिया गया है। जबकि वरिष्ठ नेताओं को बाहर रखा गया है। वरिष्ठ नेताओं को कैबिनेट में जगह न मिलने के सवाल पर मदन कौशिक का बड़ा बयान आया है। मीडिया से बात करते हुए कौशिक ने कहा है कि अभी कई सीटे खाली है। जिनपर फैसला लिया जाना बाकि है। जिससे सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने धामी कैबिनेट में इस बार नए चेहरो और वरिष्ठ नेताओं को मंत्रिमंडल से बाहर रखने पर बड़ा बयान दिया है। मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कौशिक ने कहा कि अभी कई जगहें खाली हैं, बाद में इसपर फैसला लिया जाएगा। बता दें कि धामी मंत्रिमंडल में इस बार चंदन राम दास, प्रेमचंद अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा को जगह दी गई है. जबकि धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, सतपाल महाराज, रेखा आर्य को फिर से कैबिनेट में रिपीट किया गया है। जबकि राज्य में पहली महिला स्पीकर बनाई गई है।

    गौरतलब है कि इस बार विधायक बिशन सिंह चुफाल, विधायक बंशीधर भगत को और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को मंत्री नहीं बनाया गया है। राज्य की पिछली बीजेपी सरकारों में मंत्री रहे हरक सिंह रावत और यशपाल आर्य बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं वहीं एक अन्य मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद इस बार चुनाव हार गए हैं। अभी कुछ  सीटे बाकि है जिन पर कौन काबिज होगा इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई है।

  • हाइकोर्ट ने चारधाम यात्रा को लेकर मुख्य सचिव को दिया ये बड़ा आदेश

    हाइकोर्ट ने चारधाम यात्रा को लेकर मुख्य सचिव को दिया ये बड़ा आदेश

    नैनीतालः उत्तराखंड में जहां चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। इससे पहले हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा में सुविधाओं को लेकर स्वतः संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका पर सुनवाई की। मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मुख्य सचिव को दो माह के भीतर पत्र खामियों का निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। जिससे कि तीर्थयात्रियों को चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बुधवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा व न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ ने चारधाम यात्रा से जुड़े मामले में सुनवाई की है। बताया जा रहा है कि  बाम्बे हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति केआर श्रीराम ने 15 जून 2019 को नैनीताल हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों को हो रही दिक्कतों व अव्यवस्था को उजागर किया था। उन्होंने कहा था कि चारधाम में आपदा का इंतजार हो रहा है। यमुनोत्री में तत्काल सुरक्षा इंतजाम करने की जरूरत है। खुद के चारधाम यात्रा के दौरान के अनुभव बयां करते हुए कहा था कि यात्रा मार्ग में कई किमी दूर तक पुलिस का जवान मौजूद नहीं रहता है। इस परिस्थिति में स्वास्थ्य या आपातकाल में मदद की उम्मीद नहीं की जा सकती।

    यात्रा मार्ग पर बैठने को बैंच, कुर्सी, शौचालय अथवा दूसरी सुविधाओं की भारी कमी है। उन्होंने खच्चर से और परिवार के अन्य सदस्यों ने पथरीले रास्तों से यात्रा तय की। इतने लंबे मार्ग में आराम करने के लिए कोई सुविधा नही है न ही मेडिकल की सुविधा है। इस पर संज्ञान लें। जिससे कि तीर्थयात्रियों को चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। कोर्ट ने जनहित याचिका को निस्तारित कर दिया है। कोर्ट ने मामले में शासन को आदेश दिया है कि दो माह के भीतर चारधाम यात्रा में सुविधाओं को दुरस्त करने के आदेश दिए है।

     

  • Breaking: 21 साल में पहली बार महिला स्पीकर चुनी गई, गौरव का पल

    Breaking: 21 साल में पहली बार महिला स्पीकर चुनी गई, गौरव का पल

    देहरादून। उत्तराखंड के राजनैतिक इतिहास में नया अध्याय जुड़ गया है। प्रदेश को ऋतु खंडूरी के रूप में पहली महिला स्पीकर मिली है। वहीं कुछ ही देर में परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे।

    उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार महिला स्पीकर बनने जा रही है। भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी की बेटी ऋतु खंडूरी को विधानसभा स्पीकर बनाए जाने का यह बड़ा फैसला लिया है। उत्तराखंड में भाजपा ने यह नया इतिहास लिखा है। ऋतु खंडूरी कोटद्वार से विधायक चुनकर आई हैं।

    उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में कोटद्वार से उनकी यह जीत कई मायनों में खास रही है। कोटद्वार सीट से चुनाव जीतकर उन्होंने अपने पिता की हार का बदला लिया था। अब इसके साथ ही अब पहली महिला स्पीकर का बनकर इतिहास रच रही हैं।

  • Big breaking: मुख्यमंत्री के साथ मंच पर प्रण लेंगें ये आठ दिग्गज…

    Big breaking: मुख्यमंत्री के साथ मंच पर प्रण लेंगें ये आठ दिग्गज…

    देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे है। जिसके लिए देहरादून से परेड ग्राउंड में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जहां मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। तो वही, आठ विधायक मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

    इसी क्रम में मिली जानकारी के अनुसार कोटद्वार से विधायक रितु खंडूरी को विधानसभा का अध्यक्ष बनाया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम 2:30 बजे से शुरू होगा। जिसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से भी शपथ ग्रहण समारोह में सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

    लिहाजा इस शपथ ग्रहण समारोह में विधायक सतपाल महाराज, चंदन राम दास, गणेश जोशी, धन सिंह रावत , सौरभ बहुगुणा, प्रेम चंद्र अग्रवाल, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे