Tag: latest news uttarakhand

  • उत्तराखंड कांग्रेस ने विधानमंडल ने तय किया नेता प्रतिपक्ष का नाम, इस नाम पर लगी मुहर

    उत्तराखंड कांग्रेस ने विधानमंडल ने तय किया नेता प्रतिपक्ष का नाम, इस नाम पर लगी मुहर

    देहरादूनः उत्तराखंड में कल से विधानसभा सत्र शुरू होने वाला है। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है। कांग्रेस ने आज देहरादून कांग्रेस भवन में विधानमंडल की बैठक की है। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष के नाम पर मुहर लग गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विधायको चकराता से विधायक प्रीतम सिंह के नाम पर विधायकों ने सहमति जता दी है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

    बताया जा रहा है कि सोमवार को विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक हुई। जिसमें बैठक में 19 में से 14  नव निर्वाचित विधायक कांग्रेस भवन पहुंचे। बैठक में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की अध्यक्षता में विधायको में से नेता प्रतिपक्ष का नाम फाइनल किया गया है। चकराता से विधायक प्रीतम सिंह के नाम पर मुहर लगा दी गई है। साथ ही सभी विधायको ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर दिया है।

    बैठक के बारें में जानकारी देते हुए देवेंद्र यादव ने कहा है कि सत्र के शुभारंभ से पहले नेता प्रतिपक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के पंचम विधानसभा का पहला सत्र 29 मार्च को आहूत हो रहा है। जिस के दृष्टिगत जहां एक और कार्य मंत्रणा की समिति में कल का एजेंडा तय कर लिया गया है। साथ ही कांग्रेस विधायक मंडल दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष के नाम को लेकर गहन मंथन किया गया है।

  • सतपाल महराज ने दिया ब्यूरोक्रेसी और विभागों को लेकर बड़ा बयान ,सीएम धामी से की ये मांग…

    सतपाल महराज ने दिया ब्यूरोक्रेसी और विभागों को लेकर बड़ा बयान ,सीएम धामी से की ये मांग…

    देहरादूनः उत्तराखंड में जहां कल से विधानसभा का सत्र शुरू होना है। अभी तक विभागों का बंटवारा नहीं हो सका है। वहीं बड़ी खबर सतपाल महाराज को लेकर आ रही है। वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सीएम धामी से ऐसी मांग की है जिससे नौकरशाही में हड़कंप मच गया है। सतपाल महाराज ने कहा है अधिकारियो को सीऐआर लिखने का मौका मिलना चाहिए।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सतपाल महाराज ने ब्यूरोक्रेसी और अधिकारियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि उन्होंने पहली कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध किया है कि आईएएस अफसरों जिसमें सचिव व अपर सचिव स्तर स्तर के लोग होते हैं। उनके विभागों को जो मंत्री है उन मंत्रियों को उन अफसरों की कॉन्फिडेंशियल रिपोर्ट लिखने का मौका मिलना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि पूर्व में नारायण दत्त तिवारी सरकार ने देश साथी जो बात को खत्म हो गई इसे दोबारा करना जरूरी है क्योंकि सेना व दूसरे संस्थानों में भी ऐसी व्यवस्था होती है। इससे कार्यप्रणाली सुधरती है और कहीं ना कहीं एक व्यवस्था दुरुस्त होती है। हालांकि इस महाराज के बयान से ब्यूरोक्रेसी में हलचल मचना तय है।

  • उत्तराखंड में सपनो का घर बनाना हुआ महंगा, जानिए सरिया, ईंट-रेत के नए रेट

    उत्तराखंड में सपनो का घर बनाना हुआ महंगा, जानिए सरिया, ईंट-रेत के नए रेट

    देहरादूनः उत्तराखंड में अगर आप सपनो का घर बनाना चाहते है तो आपके लिए काम का खबर है। क्योकि अब सपनो का आशियाना बनाना और महंगा हो गया है। उत्तराखंड सरकार ने हिमाचल प्रदेश से रेत, बजरी व बोल्डर लाने पर रोक लगा दी है। जिससे अब रेत, सरिया, ईट के रेट बढ़ गए है। अब आपको इसकी आपको ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। तो वहीं उत्तराखंड के खनन कारोबारियों को लाभ मिलने की संभावना है।

    बता दें कि दून में रेत 40 रुपये प्रति टन महंगी हो गई है। हिमाचल से सप्लाई के दौरान रेत का एक टन 80 रुपये का था जो अब 120 रुपये तक पहुंच गया है। सरिया की कीमतों में पहले से ही जबदरस्त उछाल है। दून में सरिया के दाम 1500 रुपये बढ़ गए हैं इसके साथ  8200 रुपये कुंतल पहुंच गया है।अब ईंट के एक ट्रक के रेट 4500 से 5000 के बीच थे। अब यह रेट 5000 से 6000 के बीच हो गए हैं।

    गौरतलब है कि राज्य में हर दिन बड़ी मात्रा में हिमाचल प्रदेश से रेत, बजरी और बोल्डर की आपूर्ति होती है। लेकिन राज्य सरकार के इस फैसले से ट्रांसपोर्टरों में काफी नाराजगी है।  ट्रांसपोर्टरों का कहना है किसुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार रेत, बजरी और बोल्डर की आपूर्ति देशभर में कहीं भी नियमों के तहत की जा सकती है। लेकिन राज्य सरकार ने गलत कदम उठाया है। जिसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को ज्ञापन भेज आधिकारियों पर चेहतों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाते हुए फैसला बदलने की अपील की है।

  • नेता प्रतिपक्ष को लेकर कांग्रेस में घमासान, कांग्रेसी नेता ही उठा रहें सवाल

    नेता प्रतिपक्ष को लेकर कांग्रेस में घमासान, कांग्रेसी नेता ही उठा रहें सवाल

    देहरादूनः उत्तराखंड में कल से विधानसभा सत्र की शुरूआत हो रही है। ऐसे में जहां बीजेपी सत्र की तैयारियों में जुट गई है। तो वहीं अभी तक कांग्रेस अपना नेता प्रतिपक्ष तय नहीं कर पाई है। कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर हो रही देरी के कारण उनके ही नेता सवाल उठाने लगे हैं। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने पार्टी को बीजेपी से अनुशासन सीखने की नसीहत दें डाली है। वहीं, अब भाजपा ने भी इस मामले पर तंंज कसना शुरू कर दिया है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर हरीश रावत और प्रीतम सिंह के गुट आमने-सामने हैं। जिसके कारण देरी हो रही है। हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि अनुशासन को लेकर कांग्रेस को बीजेपी से सीखना चाहिए। जिस तरह बीजेपी में हर बात पार्टी फोरम में रखी जाती है और बीजेपी हाईकमान का निर्णय ही सर्वमान्य होता है उसी तरह कांग्रेस को भी अपनी बात पार्टी फोरम पर रखनी चाहिए कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष का चयन जल्द हो जाएगा।

    सुमित ने कहा कि आज कांग्रेस विधानसभा दल की बैठक है। कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है। आलाकमान जिसको भी नेता प्रतिपक्ष तय करेगा उस पर सब सहमत होंगे। वहीं  बीजेपी ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि उत्तराखंड में जिस तरह से कांग्रेस की स्थिति है उससे लगता है कि कांग्रेस अब पूरी तरह से फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा कांग्रेस अपना नेता प्रतिपक्ष तक भी तय नहीं कर पा रही है। यह वह पार्टी है जो चुनाव से पहले सरकार बनाने का दावा कर रही थी, आज नेता प्रतिपक्ष तक बनाने में असमर्थ है।

     

  • उत्तराखंड में हादसों का सोमवार, दर्दनाक हादसे में दंपत्ति की मौत, 2 बच्चों सहित तीन घायल

    उत्तराखंड में हादसों का सोमवार, दर्दनाक हादसे में दंपत्ति की मौत, 2 बच्चों सहित तीन घायल

    किच्छाः उत्तराखंड में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार का दिन हादसों का दिन साबित हो रहा है। दर्दनाक हादसे की खबर ऊधमसिंहनगर जिले के किच्छा से आ रही है। यहां नगला मार्ग पर बरसी में जा रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत में कार सवार दंपत्ती की मौत हो गयी। जबिक उनके दो बच्चों सहित दूसरी कार का चालक गंभीर  घायल हो गए है। जिनकों हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जवाहरनगर नगला निवासी अमित सक्सेना उर्फ शुभम पुत्र सतीश चंद्र सक्सेना अपनी पत्नी दीप्ति और दो बच्चों बेटे सार्थक व बेटी जाह्नवी के साथ बरेली अपने चाचा की बरसी में जा रहे थे। इस दौरान तीसरी मील के पास सामने से आ रही कार ने उनको टक्कर मार दी। आमने-सामने की टक्कर इतनी खतरनाक थी कि कार के परखच्चें उड़ गए। हादसे में अमित सेक्सेना उम्र 45 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी और उनका शव गाड़ी में ही फंसा रहा। जबकि घायल दीप्ति व बच्चों के साथ दूसरी कर के चालक राजीव पुत्र रामदास निवासी इज्जतनगर बरेली को सीएचसी किच्छा में भर्ती करवाया गया। चिकित्सको ने जांच के बाद दीप्ति उम्र 40 वर्ष को भी मृत घोषित कर दिया। जबकि बच्चों की गंभीर हालत देख उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने अमित सक्सेना के शव को कटर से गाड़ी काटने के बाद निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना स्वजनों को दे दी गई है। बच्चों के अनाथ होने और उनकी हालत गंभीर होने की सूचना पर बाद से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। क्षेत्र में मातम पसर गया है।

  • कार्रवाईः शराब पीकर स्कूल में पढ़ाने वाले प्रिंसिपल का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया निलंबित…

    कार्रवाईः शराब पीकर स्कूल में पढ़ाने वाले प्रिंसिपल का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया निलंबित…

    पौड़ीः उत्तराखंड में शिक्षा के मंदिर में शराब पीकर नौंटकी करने और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले शिक्षक पर गाज गिर गई है। सोशल मीडिया पर विकासखंड थलीसैंण के प्राथमिक विद्यालय कुणेथ के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार का शराब पीकर स्कूल संचालित करने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में देखा जा सकता था कि किस तरह नशे में धुत शिक्षक बच्चों और अभिभावकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग ने प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ग्राम प्रधान मनवर सिंह ने वीडियो संदेश के माध्यम से बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत ब्लॉक शिक्षा अधिकारी थलीसैंण और पौड़ी के मुख्य शिक्षा अधिकारी से भी की, लेकिन दोनों की ओर से प्रधानाचार्य पर अभी तक कोई भी अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। जिससे ग्रामीण अपने बच्चों के भविष्य को लेकर बेहद चिंतित और आशंकित हैं। अगर जल्द शराबी प्रधानाचार्य का तबादला नहीं हुआ तो स्कूल में बचे बच्चों का भी नाम अभिभावक कटा लेंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों की होगी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया। विभाग ने शिक्षक को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है।

    आपको बता दें कि प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार साल 2008 से इस स्कूल में नियुक्त हैं, लेकिन इनकी शराब की लत से परेशान होकर कई अभिवावकों ने अपने बच्चों का नाम स्कूल से कटवा लिया है और अब स्कूल में सिर्फ 47 छात्र रह गये हैं। आरोपी प्रधानाचार्य पूर्व में स्कूल में ही निवास करता था, लेकिन शराब पीकर ग्रामीणों के साथ हंगामा करने पर साल 2018 में ग्रामीणों ने उसे स्कूल में नहीं रहने दिया। तब से स्कूल सहायक अध्यापक विनोद चौहान की देखरेख में चल रहा था। प्रदीप की शराब पीने की लत से बच्चे और उनके अभिभावक काफी परेशान थे।
  • Big News: उत्तराखंड में हादसों की सुबह, गत्ता फैक्‍ट्री, आवासीय भवन में भीषण आग से सब कुछ हो गया खाक…

    Big News: उत्तराखंड में हादसों की सुबह, गत्ता फैक्‍ट्री, आवासीय भवन में भीषण आग से सब कुछ हो गया खाक…

    देहरादूनः उत्तराखंड में सोमवार की सुबह हादसों की सुबह साबित हुई है। अलग अलग क्षेत्रों से भीषण अग्निकांड की खबरे आ रही है। जहां एक ओर उत्तरकाशी के थाना बड़कोट में आवासीय भवन में भीषण आग लग गई तो वहीं भगवानपुर में गत्ता फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। दोनों जगह आग की लपटों ने सबकुछ जलाकर खाक कर दिया। लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। तो वहीं आग बुझाने में दमकल के पसीने छूट गए है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भगवानपुर के मोहितपुर गांव में सुबह 6:30 बजे गत्ता फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। भगवानपुर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। आग बुझाने के लिए दूसरी गाड़ी को भी मौके पर बुलाना पड़ा। जिसके बाद दोनों दमकल की गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच पड़ताल शुरू की गई है।

    वही दूसरा मामला उत्तरकाशी के थाना बड़कोट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कोटला से है। यहां बनाल में एक आवासीय भवन में सुबह करीब चार बजे आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से ग्राम कोटला निवासी साईबू लाल पुत्र हरा लाल, सन्तलाल पुत्र फटणू , दर्शन लाल पुत्र हन्सेरु आदि के सामूहिक आवासीय भवन (लकड़ी का मकान) पूरा जलकर राख हो गया।

     

  • Breaking: राजधानी की दहलीज पर जुर्म ने दी फ़िर दस्तक, प्रेमी को उतार दिया मौत के घाट,,

    Breaking: राजधानी की दहलीज पर जुर्म ने दी फ़िर दस्तक, प्रेमी को उतार दिया मौत के घाट,,

    राजधानी देहरादून में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक किशोरी ने अपने वर्तमान प्रेमी के साथ मिलकर पूर्व प्रेमी को रास्ते से हटा दिया और उसका शव रायपुर क्षेत्र के जंगल में दफना दिया। जिसके बाद किशोरी अपने नए प्रेमी के साथ भाग गई।

    रायपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 20 मार्च को थाने में एक 17 साल की किशोरी की गुमशुदगी के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने किशोरी की बरामदगी के लिए दो टीमों का गठन किया और सहारनपुर, दिल्ली आदि स्थानों पर उसकी तलाश की। करीब 37 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले गए शुरुआती पड़ताल में जानकारी मिली है कि किशोरी का डालनवाला थाना क्षेत्र के किसी आकाश नाम के लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा है।

    पुलिस आकाश के घर पहुंची तो पता चला कि आकाश भी उसी दिन से लापता है। लेकिन रविवार को जब वह वापस आई तो अपनी बहन को सारी कहानी बता दी। पुलिस को सूचना मिली तो बाल कल्याण समिति की टीम को लेकर पुलिस उसके घर पहुंची। वहां पता चला कि किशोरी ने अपनी बहन को बताया कि उसने आकाश के साथ मिलकर नरेंद्र उर्फ बंटी निवासी डालनवाला की हत्या कर दी है।

  • उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे में युवक की मौत, युवती गंभीर घायल, परिवार में पसरा मातम

    उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे में युवक की मौत, युवती गंभीर घायल, परिवार में पसरा मातम

    श्रीनगर: पर्वतीय अंचलों पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दर्दनाक हादसे की खबर पौड़ी गढ़वाल से आ रही है। यहां देवप्रयाग के नजदीक साखनीधार में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवती गंभीर घायल हो गई है। दोनों की शादी होने वाली थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट गया है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार श्रीनगर से चिन्यालीसौड़ आ रही कार संख्या यूके -07 डीजेड -9344 कंडीसौड़ तहसील के राजस्व पुलिस क्षेत्र भल्डियाणा के पास अनियंत्रित होकर करीब गहरी खाई में जा गिरी । हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि युवती गंभीर घायल है । बताया जा रहा है कि दोनों आपस में मंगेतर भी बताए जा रहे हैं । दोनों किसी काम से श्रीनगर गए थे और वाघस चिन्यालीसौड़ लौट रहे थे । इस दौरान हादसा हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नई टिहरी अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवती का इलाज चल रहा है।

    मृतक की पहचान संजय राणा ( 29 ) पुत्र हरि सिंह राणा निवासी गंगोरी उत्तरकाशी के रूप में हुई है। जबकि घायल युवती की पहचान सावित्री राणा ( 29 ) पुत्री भरत सिंह राणा निवासी बड़ेथी उत्तरकाशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संजय पॉलिटेक्निक चिन्यालीसौड़ में वरिष्ठ सहायक और सावित्री सिविल इंजीनियरिंग विभाग में लेक्चरर पद पर तैनात हैं । वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के घर में मातम छाया हुआ है।पुलिस द्वारा बताए जाने के बाद परिजन घर से रवाना हो चुके हैं। परिजनों में कोहराम मच गया है।

  • घोटाला: इस जिले में बिना काम किये की मिल गई मनरेगा मजदूरी, अब कौन भरेगा ये घोटाले की रकम पूरी…

    घोटाला: इस जिले में बिना काम किये की मिल गई मनरेगा मजदूरी, अब कौन भरेगा ये घोटाले की रकम पूरी…

    गढ़वाल: विकास खंड यमकेश्वर के गांव फलदाकोट में मनरेगा के तहत कार्यों के नाम पर हुए कथित घोटाले की जांच के लिए लोकपाल टीम निरीक्षण करने पहुंची। टीम ने मनरेगा के जॉब कार्ड धारकों से पूछताछ करते हुए कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान कार्यों में बिना मजूदरी करने वाले मजदूरों को भी पैसे मिलने का मामला सामने आया। उधर टीम ने गांव में मनरेगा के तहत कार्यों की मौके पर जांच पड़ताल करते हुए रिपोर्ट शासन को भेजने की बात कही।

    आपको बता दें गांव फलदाकोट में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों में घोटाले की शिकायत अनीश कंडवाल ने केंद्रीय सतर्कता आयोग से की थी। जिसके बाद जांच के लिए मनरेगा लोकपाल की टीम शनिवार को फलदाकोट गांव में पहुंची और कार्यों का भौतिक सत्यापान किया गया। ग्रामीणों ने जांच टीम को बताया कि गांव में मनरेगा के नाम पर लाखों रुपयों की बंदरबाट की गई है। इसके तहत ऐसे लोगों से मजदूरी करना दर्शाया गया, जो पिछले कई वर्षों से बीमारी के चलते चारपाई पर हैं। 2013 से यह मामले सामने आए हैं। वहीं रविन्द्र कुमार एवं दर्शलनाल के फर्जी हस्ताक्षर पाए गए। बताया जा रहा है जांच टीम को मनरेगा मस्टरोल के आधार पर अधिकांश मामलों में अनियमितता पाई गई। ग्रामीण जांच टीम को भेलड़ूंगा में खड़ंजा मार्ग एवं कंडवाल गाँव खेल मैदान पर ले गए। जांच के दौरान ग्राम प्रधानों द्वारा मनरेगा में चहेतों को नियम विरूद्घ मजदूरी का भुगतान किया गया।

    वहीं जांच टीम ने भी मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान के ना पहुंचने और सहयोग नहीं देने पर असंतोष व्यक्त किया। मनरेगा जांच टीम की लोकपाल अरुण कुकशाल ने बताया कि मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत में हुए कार्यों का भौतिक सत्यापन किया गया। इसके बाद बयान लेकर जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी व शासन को भेजी जाएगी। यदि मामले में अनियमितता पाई जाती है तो एफआईआर और रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी। शिकायत कर्ता अनीश कंडवाल ने बताया कि PIL कोर्ट में दाखिल करने जा रहे हैं।