Tag: Featured

  • सम्मान: अपने कार्यो के लिए इस सम्मान से नवाजा जायेगा पुलिसकर्मियों को…

    सम्मान: अपने कार्यो के लिए इस सम्मान से नवाजा जायेगा पुलिसकर्मियों को…

     

    देहरादून। पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा स्वतंत्रता दिवस-2024 के अवसर पर सेवा के आधार पर एवं विशिष्ट कार्य के लिये निम्नलिखित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को माननीय मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक एवं उत्कृष्ट/सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किये जाने की घोषणा की गई है:-
    सराहनीय सेवा के लिए (सेवा आधार पर) माननीय मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक-(01)
    1- प्रताप सिंह तोमर, दलनायक आईआरबी द्वितीय।

    उत्कृष्ट सेवा के लिये (सेवा आधार पर) उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह-(05)

    1-प्रबोध कुमार घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद रूद्रप्रयाग ।
    2- हरीश चन्द्र नरूला, पुलिस उपाधीक्षक पुलिस दूरसंचार संचार प्रशिक्षण केन्द्र देहरादून।
    3- जहीर अहमद, दलनायक, 31वीं वाहिनी पीएसी ।
    4- चन्द्रशेखर भट्ट, उप निरीक्षक(एम)/आशुलिपिक, जनपद नैनीताल ।
    5- हरीश चन्द्र, अपर उप निरीक्षक ना0पु0,जनपद पिथौरागढ़ ।

     

     

    सराहनीय सेवा के लिए (सेवा आधार पर) सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह-(20)

    1-भूपेन्द्र सिंह धौनी, पुलिस उपाधीक्षक, 46वीं वाहिनी पीएसी।
    2-राकेश चन्द्र भट्ट, निरीक्षक नागरिक पुलिस, चमोली।
    3- सुशील रावत, निरीक्षक यातायात, हरिद्वार ।
    4-कीर्ति कुमार श्रीवास्तव, निरीक्षक ना0पु0, सतर्कता अधिष्ठान मुख्यालय।
    5-रोहित जोशी, निरीक्षक अभिसूचना, एलआईयू पिथौरागढ़।
    6- रायचन्द सिंह, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, उत्तरकाशी।
    7-धन सिंह, गुल्मनायक, आईआरबी प्रथम।
    8- मदन सिंह नेगी, गुल्मनायक, आईआरबी द्वितीय।
    9-उमेश कोठारी, उप निरीक्षक अभिसूचना, एसपीआर हल्द्वानी।
    10- ऋषिबल्लभ कोठियाल, अपर उप निरीक्षक स0पु0,पुलिस मुख्यालय।
    11- राम सिंह राना, अपर उप निरीक्षक ना0पु0, चम्पावत।
    12- सुरेन्द्र सिंह, अपर उप निरीक्षक एमटी, टिहरी।
    13- पदम सिंह, अपर उप निरीक्षक ना0पु0, बागेश्वर।
    14- दान सिंह मेहता, अपर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, अल्मोड़ा।
    15- राजीव कुमार, अपर उप निरीक्षक ना0पु0, सीआईडी हल्द्वानी।
    16- विक्रम सिंह, मुख्य आरक्षी 24 ना0पु0, देहरादून।
    17- जितेन्द्र कुमार, मुख्य आरक्षी 07 स0पु0/यातायात, उत्तरकाशी।
    18- संतोष कुमार, लीडिंग फायरमैन, पौड़ी गढ़वाल।
    19- शान्ति कोठारी, मुख्य आरक्षी 145, 40वीं वाहिनी पीएसी।
    20- भुवनेश्वर कोटनाला, आरक्षी 1628, 40वीं वाहिनी पीएसी।

    विशिष्ट कार्य के लिये सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह-(34)

    1- प्रदीप सिंह रावत, उप निरीक्षक ना0पु0, देहरादून।
    2- आशीष शर्मा, आरक्षी 667 ना0पु0, देहरादून।
    3- मनोज धौनी, उप निरीक्षक ना0पु0, ऊधमसिंहनगर।
    4- कुलदीप सिंह, आरक्षी 154 ना0पु0, ऊधमसिंहनगर।
    5- ललित कुमार, आरक्षी 182 ना0पु0, ऊधमसिंहनगर।
    6- नीरज शुक्ला, आरक्षी 909 ना0पु0, ऊधमसिंहनगर।
    7- सूर्यभूषण नेगी, निरीक्षक ना0पु0, हरिद्वार।
    8- ऐश्वर्य पाल, निरीक्षक ना0पु0, हरिद्वार।
    9- दिलबर सिंह नेगी, उप निरीक्षक ना0पु0, हरिद्वार।
    10- प्रमोद कुमार, उप निरीक्षक ना0पु0, हरिद्वार।
    11- हरवीर सिंह, आरक्षी 123 ना0पु0, हरिद्वार।
    12- एम0पी0 सिंह, निरीक्षक ना0पु0 एसटीएफ।
    13- विपिन जोशी, उप निरीक्षक ना0पु0, एसटीएफ।
    14- के0जी0 मठपाल, उप निरीक्षक ना0पु0, एसटीएफ।
    15- प्रकाश भगत, अपर उप निरीक्षक ना0पु0, एसटीएफ।
    16- जगपाल सिंह, मुख्य आरक्षी, एसटीएफ।
    17- गुरवन्त सिंह, आरक्षी ना0पु0, एसटीएफ।
    18- नीरज कुमार चौधरी, निरीक्षक ना0पु0 एसटीएफ/एएनटीएफ।
    19- विकाश रावत, उप निरीक्षक ना0पु0, एसटीएफ/एएनटीएफ।
    20- सत्येन्द्र सिंह, उप निरीक्षक ना0पु0, एसटीएफ/एएनटीएफ।
    21- दीपक नेगी, आरक्षी 3282, एसटीएफ/एएनटीएफ।
    22- संतोष कुमार, उप निरीक्षक ना0पु0, पौड़ी गढ़वाल।
    23- जीतो काम्बोज, निरीक्षक ना0पु0, ऊधमसिंहनगर।
    24- मुकेश चन्द्र, अपर उप निरीक्षक, सीसीपीएस उत्तराखण्ड।
    25- शान्तनु परासर, पुलिस उपाधीक्षक, हरिद्वार।
    26- अनुज कुमार पुलिस उपाधीक्षक जनपद उत्तरकाशी (हॉल नियुक्त पौड़ी गढ़वाल)
    27- जितेन्द्र नौटियाल,मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार जनपद उत्तरकाशी।
    28- दीपक रावत, लीडिंग फायरमैन जनपद उत्तरकाशी।
    29- सुरेन्द्र सिंह आरक्षी स0पु0 जनपद उत्तरकाशी।
    30- जगदम्बा प्रसाद, निरीक्षक एसडीआरएफ।
    31- कविन्द्र सजवाण, निरीक्षक एसडीआरएफ।
    32- विपिन आर्य, आरक्षी 4708, एसडीआरएफ ।
    33- मातवर सिंह, आरक्षी 2606, एसडीआरएफ।
    34- देवेन्द्र सिंह, आरक्षी 1206, एसडीआरएफ।

  • हादसा: बारिश के चलते जखोली के धारकुड़ी गांव में मकान ध्वस्त…

    हादसा: बारिश के चलते जखोली के धारकुड़ी गांव में मकान ध्वस्त…

     

    रूद्रप्रयाग। जनपद के तीनों विकासखंडों मे भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे में आज मंगलवार सुबह साढ़े तीन बजे जखोली विकासखंड के अंतर्गत बांगर पट्टी के धारकुड़ी गांव में अतिवृष्टि और भूस्खलन से मकान सिंह पुत्र बैसाख सिंह का 18 कमरों का दो मंजिला भवन जमींदोज हो गया। गनीमत यह रही कि उस समय भवन में कोई मौजूद नहीं था। भवन के सभी कमरों पर किराए में दुकानें संचालित होती हैं। रात्रि का समय होने के चलते सभी दुकानदार अपने प्रतिष्ठान बंद कर घर चले गए थे।

    सुबह सूचना पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख जखोली चैन सिंह पंवार ने भवन स्वामी मकान सिंह और अन्य दुकानदारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

  • कार्रवाई: आयुष्मान कार्ड की परिधि से 27 प्राइवेट अस्पताल बाहर…

    कार्रवाई: आयुष्मान कार्ड की परिधि से 27 प्राइवेट अस्पताल बाहर…

    देहरादून। आयुष्मान योजना से जुड़े राज्य के 27 प्राइवेट अस्पतालों को फायर एनओसी न होने पर योजना से बाहर कर दिया गया है। इससे इन अस्पतालों में अब मरीज भर्ती करने पर भी रोक लग गई है। फायर एनओसी लेने के बाद ही अस्पतालों को दुबारा से योजना में शामिल किया जाएगा। विदित है कि सोमवार को दून अस्पताल की एक बिल्डिंग में आग लगने की वजह से कई मरीजों की जान मुश्किल में फंस गई थी। कर्मचारियों की सूझबूझ से बड़ी अनहोनी टल गई। लेकिन इस घटना से सबक लेते हुए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने फायर एनओसी न होने पर 27 अस्पतालों को योजना से बाहर कर दिया है। इन अस्पतालों में फिलहाल योजना के तहत नए मरीज भर्ती नहीं होंगे। हालांकि पूर्व से भर्ती मरीजों का इलाज जारी रहेगा। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक हॉस्पिटल मैनेजमेंट डा वीएस टोलिया ने 27 अस्पतालों को इस संदर्भ में नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि फायर एनओसी न होने पर अस्पतालों को अस्थाई रूप से डिइंपैनल किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों को जल्द फायर एनओसी प्रस्तुत करने को कहा गया है।

    देगा जिनके पास फायर एनओसी नहीं होगी। अस्पतालों में आग की घटना और मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसी को देखते हुए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण से जुड़े बिना फायर एनओसी वाले अस्पतालों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

    डॉ केकेबीएम सुभारती हॉस्पिटल, आनंद हास्पिटल, देवभूमि हास्पिटल, तूर्ण हॉस्पिटल, गोविंद हॉस्पिटल, कृष्णा हॉस्पिटल, महाजन हॉस्पिटल, महाराजा अग्रसेन चेरेटेबल हॉस्पिटल, ओझा हॉस्पिटल, पगिया हॉस्पिटल, प्रज्ञा हॉस्पिटल, प्रयास हॉस्पिटल, सहोता हॉस्पिटल, स्वास्तिक हॉस्पिटल, तपन हॉस्पिटल, चारधाम हॉस्पिटल, देवकी नंदन हॉस्पिटल, डॉ कोहली हॉस्पिटल, जोशी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, लाइफ लाइन हॉस्पिटल, नवीन आई हॉस्पिटल, नेत्रम हॉस्पिटल, श्रीराम आई सेंटर, पैनीसिया हॉस्पिटल, स्पंदन हॉर्ट सेंटर, स्पर्श हॉस्पिटल।

  • टिहरी में गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की हालत नाजुक…

    टिहरी में गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की हालत नाजुक…

    उत्तराखंड के टिहरी जिले से बड़े हादसे की खबर है। बताया जा रहा है कि यहां नरेंद्र नगर के पास एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा। जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। वहीं कड़ी मशक्कत के बाद SDRF ने वाहन चालक को रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नरेंद्र नगर डंपिंग जोन में एक डंपर मिट्टी पलटने गया था। इस दौरान अचानक वाहन ज्यादा पीछे चले जाने के कारण खाई में गिर गया। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने SDRF टीम को रेस्क्यू के लिए बुलाया।

    बताया जा रहा है कि SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के उप निरीक्षक सचिन रावत के हमराह तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर  पहुंची टीम ने 200 मीटर नीचे खाई में रोप के माध्यम से उतरकर उक्त डम्पर वाहन तक पहुँच बनायी गयी।  घायल वाहन चालक को गंभीर हालत में बाहर निकाल कर अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान मेहरबान सिंह रावत पुत्र अवतार सिंह, उम्र 40 वर्ष निवासी जनपद पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है।

  • दून के आस-पास के इलाकों में वाहनों के लिए नई स्पीड लिमिट तय, जानें नए नियम…

    दून के आस-पास के इलाकों में वाहनों के लिए नई स्पीड लिमिट तय, जानें नए नियम…

    Dehradun News: देहरादून में वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है। बताया जा रहा है कि देहरादून ट्रैफिक पुलिस ने शहर और दून के आस-पास के इलाकों में नई स्पीड लिमिट तय कर दी है। इस लिमिट का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं  संबंधित सड़कों पर गति-सीमा के निर्धारण के साइन बोर्ड लगाए जाएंगे, साथ ही स्पीड लिमिट वासलेशन डिटेक्टर (एसएलवीडी) कैमरे लगाए जाने की तैयारी भी चल रही है।

    देहरादून में हो रहे हादसों को लेकर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। तेज रफ्तार की वजह से होने वाले सड़क हादसों को रोकने के लिए अब परिवहन विभाग व पुलिस की ओर से देहरादून जिले में गति-सीमा निर्धारित कर दी गई है। शहरी क्षेत्र में तिपाहिया, दुपहिया, चौपहिया, मध्यम व भारी वाहनों के लिए अधिकतम गति-सीमा 30 किमी प्रति घंटा, शहर के बाहरी क्षेत्रों के लिए अधिकतम गति-सीमा 30 से 40 किमी प्रति घंटा, जबकि राजमार्गों के लिए 60 से 80 किमी प्रति घंटा गति-सीमा निर्धारित की गई है।

    वहीं बताया जा रहा है कि ये नियम अग्निशमन वाहन, एंबुलेंस, पुलिस वाहन, कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में लगे सैन्य बल तथा अर्ध सैन्य बल के अलावा प्राकृतिक आपदा प्रबंधन लिए प्रयुक्त वाहनों के लिए लागू नहीं होगा। निर्धारित गति-सीमा का पालन न करने वालों पर अब मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान और चालक का ड्राइविंग लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी।

    देहरादून में ये रहेगी स्पीड लिमिट

    1. घंटाघर से आरटीओ डायवर्जन तक टू व्हीलर 30, फोर व्हीलर 30, भारी वाहन 20 किमी प्रति घंटा
    2. डायवर्जन से शहंशाही राजपुर तक टू व्हीलर 30, फोर व्हीलर 30, भारी वाहन 20 किमी प्रति घंटा
    3. डायवर्जन से राजपुर तक टू व्हीलर 30, फोर व्हीलर 30, भारी वाहन 20 किमी प्रति घंटा
    4. सर्वे चौक से रायपुर तक टू व्हीलर 30, फोर व्हीलर 30, भारी वाहन 20 किमी प्रति घंटा
    5. बैनी बाजार धर्मपुर-रिस्पना तक टू व्हीलर 30, फोर व्हीलर 30, भारी वाहन 20 किमी प्रति घंटा
    6. आराघर से प्रिंस चौक तक टू व्हीलर 30, फोर व्हीलर 30, भारी वाहन 20 किमी प्रति घंटा
    7. शिमला बाइपास से डाटकाली तक टू व्हीलर 40, फोर व्हीलर 50, भारी वाहन 30 किमी प्रति घंटा
    8. प्रेमनगर सुद्धोवाला तक टू व्हीलर 40, फोर व्हीलर 50, भारी वाहन 30 किमी प्रति घंटा
    9. मोहकमपुर से लालतप्पड़ तक टू व्हीलर 60, फोर व्हीलर 80, भारी वाहन 60 किमी प्रति घंटा
    10. बसंत विहार से सीमाद्वार तक टू व्हीलर 30, फोर व्हीलर 30, भारी वाहन 20 किमी प्रति घंटा
    11. फनवैली से पुलिस चौकी तक टू व्हीलर 40, फोर व्हीलर 60, भारी वाहन 40 किमी प्रति घंटा
    12. लालतप्पड़ से छिद्दरवाला तक टू व्हीलर 60, फोर व्हीलर 80, भारी वाहन 30 किमी प्रति घंटा
    13. घंटाघर से प्रिंस चौक तक टू व्हीलर 30, फोर व्हीलर 30, भारी वाहन 20 किमी प्रति घंटा
    14. आईटी पार्क से रायपुर रोड तक टू व्हीलर 30, फोर व्हीलर 30, भारी वाहन 20 किमी प्रति घंटा
    15. हरबर्टपुर से कुल्हाल तक टू व्हीलर 30, फोर व्हीलर 40, भारी वाहन 30 किमी प्रति घंटा
    16. सुद्धोवाला से भाऊवाला तक टू व्हीलर 40, फोर व्हीलर 40, भारी वाहन 20 किमी प्रति घंटा
    17. रायपुर से मालदेवता तक टू व्हीलर 30, फोर व्हीलर 30, भारी वाहन 20 किमी प्रति घंटा
  • कोटद्वार के लिए एम्स से ब्लड कंपोनेंट लेकर उड़ा ड्रोन रास्ते में फंसा…

    कोटद्वार के लिए एम्स से ब्लड कंपोनेंट लेकर उड़ा ड्रोन रास्ते में फंसा…

    अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स ऋषिकेश स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में आज कोटद्वार के लिए ड्रोन से ब्लड और ब्लड कंपोनेंट भेजा गया था। लेकिन ये ट्रायल फेल हो गया। बताया जा रहा है कि ड्रोन मंजिल तक पहुंचने से पहले ही पेड़ पर फंस गया। जिसे उतारने के लिए क्रेन मंगवानी पड़ी।

    मिली जानकारी के अनुसार एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह ने सोमवार को दोपहर 12:45 बजे ड्रोन को एम्स परिसर से कोटद्वार के लिए रवाना किया था। ड्रोन में दो किलो वजन का ब्लड कंपोनेंट भेजा गया था। लेकिन ड्रोन समय पर नहीं पहुंच पाया। बल्कि  कोटद्वार भाबर के इंडस्ट्रियल एरिया में एक पेड़ पर फंसकर क्रैश हो गया। ड्रोन का कुछ हिस्सा अभी भी यूकेलिप्टस के पेड़ों में फंसा हुआ है, जिसे करीब 2 घंटे से निकाले जाने की कोशिश जारी रही।

    खबर लिखे जाने तक मौके पर क्रेन की मदद से भी ड्रोन के शेष भाग का रेस्क्यू किया जा रहा था। अब किसी शख्स को पेड़ पर चढ़ाकर ड्रोन के शेष भाग को निकालने की कवायद चल रही है। गौरतलब है कि इससे पहले ए एम्स ऋषिकेश की ओर से सर्वप्रथम टिहरी के बोराड़ी में ड्रोन के जरिए कम समय के भीतर दवा पहुंचाने का प्रयोग किया गया था, जो सफल रहा। अगले चरण में यमकेश्वर क्षेत्र में ड्रोन से दवा भेजने का काम किया गया।

  • फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, यहां बन रहा है करोड़ों की लागत से स्टेडियम…

    फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, यहां बन रहा है करोड़ों की लागत से स्टेडियम…

    हल्द्वानी: नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री व वर्तमान में उत्तराखण्ड़ सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हल्द्वानी स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंची। जहां उन्होंने रक्षा राज्य मंत्री व नैनीताल सांसद अजय भट्ट के साथ फुटबॉल मैदान का विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बन रहे इस फुटबॉल मैदान की कुल लागत करीब 477.39 लाख रुपये है जो कि एक वर्ष के अंतराल में पूर्ण हो जाएगा।

    इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने अपने संबोधन में समस्त क्षेत्र वासियो को बधाई दी ।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार “जो कहा वह पूरा किया” वाक्य पर आगे बढ़ रही है।इस मैदान के बनने से हमारे खिलाड़ियो को अपनी प्रतिभा को और अधिक सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। उन्होंने खेल मंत्री रेखा आर्या की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरह से हमारी छोटी बहन अपने विभागीय कार्यो को बेहतरीन तरीके से कर रही है वह काबिले तारीफ है ।

    वहीं इस दौरान जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज हमारा प्रदेश  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में निरंतर आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि हल्द्वानी वासियो की लगातार मांग थी कि यहाँ पर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक फुटबॉल मैदान होना चाहिए जिसे हमने गंभीरता से लिया और आज इसका विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास कर दिया गया है ।यह मैदान एक साल के भीतर पूर्ण हो जाएगा जिसमे कि आने वाले समय मे फुटबॉल के कई मैच आयोजित होंगे साथ ही हमारे प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को निखारने का एक सुनहरा अवसर मिलेगा।

    खेल मंत्री ने कहा कि हम अपने पारंपरिक व पौराणिक खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी का परिणाम है कि माननीय मुख्यमंत्री धामी जी ने इस वर्ष आयोजित हो रहे राज्य स्तरीय खेलो में मलखंब को भी शामिल किया है। अपने संबोधन में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने खेल विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने 8 से 14 वर्ष तक के बालक व बालिकाओ हेतु मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना शुरू की है जिसके तहत हर जिले से 150 बालक व बालिका को हर माह 1500 रुपये की छात्रवर्ती दी जा रही है।

    इसके साथ ही हम खिलाड़ियो के लिए राज्य मे चार प्रतिशत का क्षेतिज आरक्षण लागू करने जा रहे हैं जिसका लाभ उन्हें सरकारी सेवाओं में प्राप्त होगा।कहा कि सरकार व खेल विभाग ने स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फण्ड के साथ ही राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जितने वाले खिलाड़ियो की प्रोत्साहन राशि मे बढ़ोतरी की है। साथ ही इस अवसर पर खेल मंत्री व रक्षा राज्य मंत्री ने खेलो में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले खिलाड़ियो को सम्मानित भी किया।

  • उत्तराखंडः शासन ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को दिया अतिरिक्त प्रभार…

    उत्तराखंडः शासन ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को दिया अतिरिक्त प्रभार…

    उत्तराखंड में तबादलों का दौर जारी है। पीसीएस अधिकारियों के तबादलों के बाद शासन ने एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। जिसके आदेश जारी किए गए है।

    मिली जानकारी के अनुसार शासन ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त विभाग का प्रभार सौंपा  है। इस फेरबदल को कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    बताया जा रहा है कि पीसीएस आशाष भटगाई और सचिवालय सेवा में तैनात ओमकार सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    देखें आदेश…

  • चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन के दौरान ही मेडिकल हिस्ट्री जरूरी, पढ़ें अपडेट…

    चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन के दौरान ही मेडिकल हिस्ट्री जरूरी, पढ़ें अपडेट…

    Chardham Yatra 2023: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के सुदृढ़ीकरण किए जाने के सम्बन्ध में बैठक लेते हुए कहा कि चारधाम यात्रा को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए चारधाम यात्रा मार्गों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाए जाने की आवश्यकता है।

    मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन के दौरान ही मेडिकल हिस्ट्री की जानकारी ले ली जाए व यात्रा के दौरान 55 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य की जांच की जाए। इससे कम आयु के लोगों को जो देखने में अस्वस्थ प्रतीत हो रहे हैं, उनकी भी मेडिकल जांच किया जाए।

    मुख्य सचिव ने कहा कि पिछली यात्राओं में इन स्थानों में कार्य कर चुके लोगों से क्षेत्रों में व्यावहारिक समस्याओं को जानकर उनके निराकरण के लिए योजनाएं तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में कार्य करने के इच्छुक डॉक्टर्स से भी आवेदन मांगे जाएं। इस अवसर पर सचिव सचिन कुर्वे,  आर. राजेश कुमार, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. विनिता शाह सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

  • बदमाशों के हौसले बुलंद, अस्पताल में घुसकर युवक को चाकू से गोदा

    बदमाशों के हौसले बुलंद, अस्पताल में घुसकर युवक को चाकू से गोदा

    रुड़की: उत्तराखंड में बदमाशों के हौसले बुलंद है। पुलिस की नाक के नीचे बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे है। बड़ी खबर रुड़की के मंगलौर क्षेत्र से आ रहे है। यहां  प्राइवेट हॉस्पिटल में लूटपाट की घटना को अंजाम देने आए तीन बदमाशों ने हॉस्पिटल संचालक के रिश्तेदार पर चाकुओं से हमला कर दिया। जिससे मौके पर चीख- पुकार मच गई। शोर सुन मौके पर पहुंची भीड़ को देख बदमाश फरार हो गए है। वहीं घायल युवक का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। दिन दहाड़े हॉस्पिटल में हुई इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। वहींं घटना से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे है। आखिरकार कैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में बदमाश लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे हैं और आसानी से फरार हो जाते हैं ?