Category: उत्तराखंड

  • 10 टीबी मरीजों को बांटा पोषाहार, 02 को दी सिलाई मशीन

    10 टीबी मरीजों को बांटा पोषाहार, 02 को दी सिलाई मशीन

    रुद्रप्रयाग: स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में चल रहे “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार“ अभियान के तहत अब तक जनपद में 4865 की टीबी स्क्रीनिंग की जा चुकी है।

    शनिवार को जखोली ब्लाक के अंतर्गत ग्राम अरखुंड आयोजित टीबी स्क्रीनिंग कैंप व अन्य स्थानों पर आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में 262 की टीबी स्क्रीनिंग व 60 के एक्स-रे किए गए। वहीं, जिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में 10 मरीजों को पोषाहार व 02 को आजीविका संवर्द्ध हेतु सिलाई मशीन बांटी गई।

    जिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में टीबी एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सहयोग से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. प्रवीण कुमार, संस्था की सचिव पूनम किमोठी, डीटीओ डाॅ. कुणाल चौधरी के हाथों 10 क्षय रोगियों को पोषाहार किट वितरित किए गए, वहीं क्षय रोगियों की आजीविका संवर्द्धन के लिए महामहिम राज्यपाल की ओर से उपलब्ध कराई गई 02 सिलाई मशीन 02 क्षय रोगियों वितरित की गई।

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राम प्रकाश ने बताया कि शनिवार को जखोली ब्लाक के अरखुंड में आयोजित विशेष टीबी स्क्रीनिंग कैंप में 80 लोगों की स्क्रीनिंग, 60 के एक्स-रे किए गए। अभियान के तहत अब तक 4865 की टीबी स्क्रीनिंग, 61 निक्षय मित्र पंजीकरण के अलावा, 551 के एक्स-रे व 97 की अत्याधुनिक तकनीक नॉट द्वारा बलगम जांच की गई है।

    वहीं, अब पूरे जनपद में 17 सितंबर से चल रहे अभियान के अंतर्गत अब तक 19554 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें 1805 गर्भवती महिलाओं की जांच, 176 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, 2879 किशोर-किशोरियों की हीमोग्लोबिन जांच, आभा, पीएम जेएवाई कार्ड 88 व विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों से संबंधित 8367 की काउंसलिंग, वहीं, आरबीएसके व आरकेएसके की टीमों द्वारा जीआईसी गुप्तकाशी, प्राथमिक विद्यालय नगरासू, जीआईसी पठालीधार, चिल्ड्रन एकेडमी अगस्त्यमुनि में कैंप लगाकर किशोर-किशोरियों की अनीमिया जांच व पोषण व माहवारी स्वच्छता पर परामर्श दिया गया।

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राम प्रकाश ने बताया कि अभियान के तहत 02 अक्टूबर को जिला चिकित्सालय, कोटेश्वर में अंतिम विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जनमानस से विशेषज्ञ शिविर में पहुंच स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

  • राज्य स्तरीय ‘‘रेड रन’’ मैराथन में युवाओं ने दौड़ लगाई, एचआईवी/एड्स जागरूकता का संदेश दिया

    राज्य स्तरीय ‘‘रेड रन’’ मैराथन में युवाओं ने दौड़ लगाई, एचआईवी/एड्स जागरूकता का संदेश दिया

    देहरादून: उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तत्वावधान में रविवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, खेल विभाग और अन्य सहयोगी संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से राज्य स्तरीय ‘‘रेड रन’’ मैराथन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना रहा।

    मैराथन का शुभारम्भ प्रातः 7 बजे यामाहा शोरूम (नजदीक पेट्रोल पंप) से हुआ। फ्लैग ऑफ उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के संयुक्त निदेशक डॉ. अमित शुक्ला, उप निदेशक (वित्त, यूसेक्स) श्री महेन्द्र कुमार, श्री अनिल सती तथा खेल विभाग व महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रतिनिधियों ने किया। प्रतियोगिता में 17 से 25 वर्ष आयु वर्ग के करीब 300 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
    निर्धारित मार्ग यामाहा शोरूम – ब्रह्मकमल चौक – कैनाल रोड – एनआईईपीवीडी – बाला सुन्दरी मंदिर – स्कॉलरहोम बैक गेट – इन्दरबाबा मार्ग – नियर पाॅलीकिड – यामाहा शोरूम तक रहा।

    विजेता प्रतिभागी
    मैराथन में विजेताओं को क्रमशः 10,000 रुपये (प्रथम), 7,500 रुपये (द्वितीय) और 5,000 रुपये (तृतीय) की नकद धनराशि प्रदान की जाएगी।
    पुरुष वर्ग
    प्रथम: अमर दीप, द्वितीय: दिगम्बर कुँवर, तृतीय: मुकेश
    महिला वर्ग
    प्रथम: अनिषा, द्वितीय: गौरी, तृतीय: तनुश्री चौहान

    राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड

    इस अवसर पर महेन्द्र कुमार ने बताया कि ‘‘रेड रन’’ प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वर्ष 2024 में गोवा में आयोजित प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की अंजली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया था, जबकि 2023 में सोनिया ने प्रथम स्थान हासिल कर राज्य का गौरव बढ़ाया था।
    विशेष सहयोग
    आयोजन में कॉलेज के प्रशिक्षक लोकेश, प्रकाश भट्ट, पंकज रावत, हेमराज सिंह, जगदीश पंवार, यूसेक्स स्टाफ और भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहयोग दिया। ‘रेड रन’’ मैराथन, युवाओं ने एचआईवी/एड्स जागरूकता का संदेश दिया

  • डीएम ने की जनमानस से अपील अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाएं

    डीएम ने की जनमानस से अपील अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाएं

    देहरादून: जन सुविधाओं को बेहतर बनाने और उनकी समस्याओं का मौके पर निस्तारण हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार, 29 सितंबर,2025 को प्रातः 11 बजे से अपराह्न 4ः00 बजे तक विकासखंड कालसी स्थित ग्राम उटैल के बैसोगिलानी स्थान के पास मैदान (जो कि कालसी से बैराटखाई मार्ग पर लगभग 19 किमी दूरी पर स्थित है) में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा।

    मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि बहुउद्देशीय शिविर में जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा स्वयं उपस्थित रहकर जन समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाएगा और विभागीय स्टॉल लगाकर योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा।

    जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता के अनुसार यह शिविर सुदूरवर्ती क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने एवं जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु आयोजित किया जा रहा है। विभिन्न विभागों के स्टॉल्स के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि शिविर में पूर्ण तैयारी के साथ प्रतिभाग करें और जनता को मौके पर ही सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाए। सभी विभाग आवेदन फॉर्म और योजनाओं की पूर्ण जानकारी के साथ स्वयं शिविर में उपस्थित रहे।

    बहुउद्देशीय शिविर में समाज कल्याण, महिला कल्याण एवं प्रोबेशन विभाग द्वारा वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान व परित्यक्ता पेंशन प्रकरणों सत्यापन के साथ छात्रवृत्ति, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, शादी अनुदान फार्म भरवाए जाएंगे। डीडीआरसी के माध्यम से दिव्यांगों के यूडीआईडी कार्ड, कुपोषित बच्चों का चिन्हीकरण, उपचार, दिव्यांग एवं कृत्रिम अंगों का वितरण किया जाएगा।

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में दो स्तरीय व्यवस्था रहेगी। पहला सामान्य जांच शिविर का आयोजन और दूसरा विभिन्न प्रकार के दिव्यांग प्रमाण पत्र ऑफलाइन बनाने के उपरांत बाद में ऑनलाइन करने हेतु एसडीएम को दिए जाएंगे। आरबीएस की टीम कुपोषित बच्चों का सर्वे कर उपचार प्रदान करेगा। शिविर में नशा मुक्ति काउंसलिंग, पोषण, परिवार कल्याण, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जांच व औषधि वितरण किया जाएगा। अटल आयुष्मान कार्ड के लिए पृथक सीएचसी संचालित कर कैंप में ही आवेदकों को कार्ड निर्गत किए जाएंगे। शिविर में नेत्र परीक्षण व चश्में भी वितरित किए जाएंगे। आईसीडीएस विभाग द्वारा कुपोषित शिशु, किशोरियों, महिलाओं का चिन्हीकरण कर पोषाहार उपलब्ध कराया जाएगा। नंदा गौरा, पीएम मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, किशोरी किट के फॉर्म भरे जाएंगे।

    ग्राम्य विकास द्वारा मनरेगा कार्य की मांग, जॉबकार्ड, भुगतान संबधी प्रकरणों का निराकरण, पीएमएवाई आवास के आवेदन, एनआरएलएम व रीप में नए सदस्यों को जोड़ना और समूहों को सीसीएल के प्रस्तावों पर स्वीकृति प्रदान की जाएगी। पंचायत राज द्वारा परिवार रजिस्टर की नकल, जन्ममृत्यु पंजीकरण, सेवायोजन द्वारा रोजगार मेला आयोजन व युवाओं की काउंसलिंग तथा शिक्षा विभाग द्वारा एमडीएम, रमसा व आरटीई से जुड़े विषयों पर सेवाएं प्रदान की जाएगी। खाद्य विभाग राशन कार्डाे का सत्यापन, संशोधन व दुरस्तीकरण व राज्य खाद्य योजना के राशन कार्ड निर्गत करेगा। कृषि व उद्यान विभाग कीटनाशक दवाओं, बीज, लघु यंत्रों का वितरण एवं कृषकों की समस्या का समाधान करेंगे। सहकारिता, रेशम, मत्स्य, दुग्ध विभाग खाद्य बीज की उपलब्धता, समितियों के सदस्य बनने, केसीसी लाभार्थियों का चयन करेंगे। विद्युत व पेयजल विभाग विद्युत बिल, पेयजल बिलों का सुधार, भुगतान, नए कनेक्शन वितरण करेंगे।

    लोनिवि, एनएचएआई, पीएमजीएसवाई द्वारा राजमार्ग, राज्य मार्ग, ग्रामीण मार्गाे से संबंधित समस्याओं का समाधान तथा सिंचाई विभाग द्वारा सिंचन क्षमता विस्तार संबधी विषयों पर कार्रवाई की जाएगी। उद्योग व खादी ग्रामोद्योग द्वारा स्वरोजगार आवेदन प्राप्त करना, प्रशिक्षण तथा राजस्व विभाग द्वारा नए आधार कार्ड बनाने, आधार संशोधन के साथ आय, जाति चरित्र, स्थायी निवास, निर्विवाद उत्तराधिकार के मामलों का निस्तारण किया जाएगा। लीड बैंक द्वारा वंचित परिवारों का शत प्रतिशत बैंक लिंकेज, पीएम जीवन ज्योति, पीएम जीवन सुरक्षा योजना, सीसीएल व स्वरोजगार योजनाओं के आवेदनों का निस्तारण किया जाएगा। पर्यटन द्वारा होम स्टे, वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना के लाभार्थियों का चयन तथा श्रम विभाग द्वारा श्रमिक कार्ड बनाने, रिन्युवल करने, पंजीकृत श्रमिकों को सामग्री वितरण का काम किया जाएगा। शिविर में यूसीसी के तहत पंजीकरण भी किए जाएगें। जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय जनमानस से संचालित विभिन्न सरकारी योजना का लाभ प्राप्त करने एवं अपनी समस्या का निराकरण करने हेतु आयोजित शिविर में प्रतिभाग करने की अपील की है।

  • मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में  “दिल से रन” फिटनेस कार्यक्रम का आयोजन

    मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में “दिल से रन” फिटनेस कार्यक्रम का आयोजन

    देहरादून : विश्व हृदय दिवस के खास मौके पर, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, देहरादून, ने 28 सितम्बर 2025 को “दिल से रन” नाम से एक शानदार फिटनेस कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में देहरादून और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और दिल से जुड़ी बीमारियों के बारे में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

    कार्यक्रम की शुरुआत मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, देहरादून, के हृदय रोग विशेषज्ञों ने की। इसमें डॉ. अरविंद मक्कर,डायरेक्टर, कार्डियक थोरैसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी, डॉ. प्रीति शर्मा, डायरेक्टर, कार्डियक साइंसेज़, डॉ. योगेन्द्र सिंह, डायरेक्टर, कार्डियक साइंसेज़ और डॉ. पुनीश सदाना, डायरेक्टर, कार्डियक साइंसेज़, मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून मौजूद रहे।

    इन डॉक्टरों ने लोगों को बताया कि कैसे हम रोज़मर्रा की ज़िंदगी में छोटे-छोटे बदलाव लाकर दिल की बीमारियों से बच सकते हैं और अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके खुद को स्वस्थ रख सकते हैं जैसे, हर दिन थोड़ा समय अपने शरीर के लिए निकालना, नियमित रूप से वॉक या व्यायाम करना, घर का ताजा और संतुलित खाना खाना, और सबसे ज़रूरी, तनाव से दूरी बनाकर मानसिक रूप से भी शांत रहना और समय-समय पर हेल्थ चेकअप करवाना।

    कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 5:30 बजे हुई। सबसे पहले 4 किलोमीटर की फन रन हुई, जिसमें 300 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। इसके बाद ज़ुम्बा डांस हुआ, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और खुशी भर गई।

    विशेषज्ञों ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, “आज के समय में दिल की बीमारियाँ बहुत तेजी से बढ़ रही हैं, और इसका सबसे बड़ा कारण हमारी बदलती लाइफस्टाइल है। आपकी असली पूंजी आपकी सेहत है और अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में छोटे छोटे बदलाव करके आप सेहतमंद रह सकते हैं, जैसे, ऑफिस में लिफ्ट की बजाए सीढ़ियों का इस्तेमाल करना, छोटी दूरी तय करने के लिए गाड़ी की बजाय पैदल चलना या साइकिल से जाना, इसके अलावा भी छोटे – छोटे काम खुद से करना आदि।“

    “दिल से रन” सिर्फ एक दौड़ नहीं, बल्कि यह सेहत, खुशी और एकता का उत्सव था। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि दिल की देखभाल सिर्फ़ इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें जागरूकता, रोकथाम और सामूहिक प्रयास भी शामिल हैं। मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून, ने इस पहल के माध्यम से एक स्पष्ट और प्रेरणादायक संदेश दिया कि हमारी लाइफस्टाइल में किए गए छोटे – छोटे बदलावों से हम अपने दिल को सेहतमंद रख सकते हैं और ऐसे आयोजन लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

  • मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ पत्रकार राजीव प्रताप के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

    मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ पत्रकार राजीव प्रताप के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार राजीव प्रताप जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएँ प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने घटना की गहन एवं निष्पक्ष जांच के भी निर्देश दिए हैं।

    महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार राजीव प्रताप जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और परिजनों के प्रति संवेदनाएँ प्रकट की हैं।

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 126वां एपिसोड सुना

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 126वां एपिसोड सुना

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार मैदान, वीरभट्टी, नैनीताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 126वां एपिसोड सुना। मुख्यमंत्री ने कहा यह कार्यक्रम देश को नई सोच और सकारात्मक दिशा देने वाला है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में माध्यम से समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को जोड़ने का काम किया है। जनहित में कार्य कर रहे लोगों की मेहनत और लगन को उन्होंने जन-जन तक पहुंचा है। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम में नारी-शक्ति का सम्मान करने और स्वदेशी को अपनाने का संकल्प लेने की बात कही।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर खादी और स्वदेशी अपनाने का भी आह्वान किया है। प्रधानमंत्री ने लोगों से आग्रह किया कि 2 अक्टूबर को कोई न कोई खादी उत्पाद अवश्य खरीदें और सोशल मीडिया पर #VocalForLocal के साथ साझा करें। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भी इस मुहिम में अपना सहयोग देने का आग्रह किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री ने भारत की उन बेटियों का मान बढ़ाया, जिन्होंने नाविका सागर परिक्रमा जैसी कठिन 47,500 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर नया इतिहास रचा है। प्रधानमंत्री ने लोकल उत्पादों के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा देने की भी बात कही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के सपने को पूरे करने के लिए सभी के सामने जो संकल्प रखें हैं, उन्हें हम सबने मिलकर पूरा करना है।

    इस अवसर पर श्री डोमेश्वर साहू, प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र, डॉ. नरेंद्र सिंह भंडारी, विधायक नैनीताल सरिता आर्य, विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दायित्वधारी डॉ अनिल डब्बू, शांति माहरा, आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

  • मुख्यमंत्री ने जीएसटी बचत उत्सव के तहत हरकीपैड़ी में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

    मुख्यमंत्री ने जीएसटी बचत उत्सव के तहत हरकीपैड़ी में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीएसटी बचत उत्सव की श्रृंखला में हरिद्वार में हरकीपैड़ी बाजार में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कारोबारियों एवं आम लोगों के साथ जीएसटी की घटी दरों को लेकर संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में आर्थिक सुधारों एवं विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। जीएसटी की दरों में सुधार के चलते प्रदेश व देश की अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन होना तय है।

    जीएसटी बचत उत्सव के तहत हरकीपैड़ी क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में जीएसटी की दर घटाए जाने से उत्साहित व्यापारियों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री धामी के प्रति आभार जताया। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों पर ‘घटी जीएसटी मिला उपहार- धन्यवाद मोदी सरकार‘ जैसे बैनर लगाकर जीएसटी की दरों को घटाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

    इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं विभिन्न प्रतिष्ठानों पर जनजागरूकता से संबंधित स्टीकर चस्पा किए और व्यापारियों को फूल भेंट कर आग्रह किया कि जीएसटी को लेकर आम लोगों को जागरूक बनाने में सहयोग दें और एवं घटी दरों का पूरा लाभ ग्राहकों को पहुंचाना सुनिश्चित करें।

    मुख्यमंत्री ने स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित कर देश व प्रदेश की आर्थिकी को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने में योगदान करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी सामान अपनाने से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा, स्वदेशी उत्पादों एवम् कामगारों को समर्थन मिलेगा, जिससे आयात पर निर्भरता कम होगी और रोजगार के भी नए अवसर सृजित होंगे।

    इस दौरान विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान, प्रदीप बत्रा, मेयर किरन जैसल, दर्जा राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल, सुनील सैनी, शोभाराम प्रजापति, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल, उपाध्यक्ष एचआरडीए अंशुल सिंह, सीडीओ आकांक्षा कोंडे,बीजेपी जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, संजय गुप्ता, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, आशु चौधरी, पार्षद अनुज सिंह सहित वाशु पाराशर भी उपस्थित रहे।

  • धारा 34 और 143 से सम्बन्धित वादों के निस्तारण के लिए चलाया जाए अभियानः अध्यक्ष राजस्व परिषद

    धारा 34 और 143 से सम्बन्धित वादों के निस्तारण के लिए चलाया जाए अभियानः अध्यक्ष राजस्व परिषद

    मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष राजस्व परिषद श्री आनन्द बर्द्धन ने शनिवार को राजस्व परिषद सभागार में जिलाधिकारियों के साथ राजस्व वादों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि धारा 34 एवं 143 से सम्बन्धित एक वर्ष से अधिक समय से लंबित वादों को अगले तीन माह में निपटारा कर लिया जाए।

    मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को धारा – 34 और 143 से सम्बन्धित वादों में गंभीर अनियमितताओं पर तत्काल विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार विकास नगर को वादों के निस्तारण में धीमी गति पर कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वादों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की कोताही न की जाए।

    मुख्य सचिव ने सभी जनपदों में ऑनलाइन म्यूटेशन प्रक्रिया लागू किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आरसीएमएस पोर्टल शीघ्र ही पूर्णतः संचालित होने लगेगा। इससे रजिस्ट्री होते ही तत्काल म्यूटेशन की प्रक्रिया पूर्ण हो सकेगी। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को तहसील मुख्यालयों एवं एसडीएम कार्यालयों में भी ई-ऑफिस शीघ्र लागू किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां नेटवर्क एवं हार्डवेयर की अनुपलब्धता है, शीघ्र उपलब्ध कराए जाएं।

    मुख्य सचिव ने जनपदों में कार्मिकों के स्थानान्तरण हो जाने के बावजूद जनपदों से कार्यमुक्ति न दिए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बैठक समाप्ति के तत्काल बाद सभी स्थानान्तरित कार्मिकों को कार्यमुक्त किया जाए एवं जनपदों द्वारा आज शाम तक कार्यमुक्ति से सम्बन्धित प्रमाण पत्र उपलब्ध करा कर अवगत कराया जाए।

    मुख्य सचिव ने राजस्व वसूलियों से सम्बन्धित समितियों की बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जाएं। उन्होंने दोनों मंडलों के आयुक्तों को भी अपनी मासिक बैठकों में राजस्व वादों एवं राजस्व वसूली से सम्बन्धित मामलों की समीक्षा किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने रेवेन्यू रियलाइजेशन कमिटी, वन, वाणिज्य, रजिस्ट्रेशन और आरसीएस से सम्बन्धित बैठकों को भी नियमित रूप से आयोजित किए जाने के निर्देश दिए।

    मुख्य सचिव ने आपदा से क्षतिग्रस्त पटवारी चौकियों एवं तहसील भवनों का आंकलन शीघ्र भेजे जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रमोशन के पदों के लिए पात्र कार्मिकों की प्रमोशन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाए, ताकि पटवारी, कानूनगो, नायब तहसीलदार आदि के पदों को शीघ्र भरा जा सके और वादों के निस्तारण में तेजी आए।

    मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि सेवा का अधिकार के अंतर्गत समस्त प्रमाणपत्रों के निर्गत किए जाने की समय सीमा का उल्लेख सम्बन्धित कार्यालयों के सम्मुख अनिवार्य रूप से चस्पा की जाए, ताकि आवेदकों को, उनके द्वारा आवेदित प्रमाण पत्र कब तक उपलब्ध हो जाएंगे, इसकी जानकारी मिल सके।

    इस अवसर पर सचिव एवं आयुक्त राजस्व परिषद श्रीमती रंजना राजगुरू सहित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपदों से जिलाधिकारी एवं आयुक्त कुमाऊं श्री दीपक रावत उपस्थित थे।

  • स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आई टी बी पी महिडांडा  उत्तरकाशी में आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आई टी बी पी महिडांडा उत्तरकाशी में आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर

    उत्तरकाशी: शनिवार को सेवा पर्व के अवसर पर “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत आई टी बी पी महिडांडा में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी एस रावत की अध्यक्षता में “स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

    आई टी बी पी वाहिनी चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा शिविर में 239 आई टी बी पी जवानों की स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य शिविर में 70 लोगों की उच्च रक्तचाप, 70 लोगों की मधुमेह, 15 लोगों की ब्रेस्ट कैंसर, 39 लोगों की ओरल कैंसर, 01 महिला की ए एन सी जांच, 30 लोगों की हीमोग्लोबिन जांच, 02 लोगों का टीकाकरण जबकि आई टी बी पी जवानों द्वारा 12 यूनिट रक्तदान किया तथा 40 रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान हेतु पंजीकरण कराया गया।

    रक्तदान के उपरांत मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सभी रक्तदाताओं को सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
    मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य सेवा पखवाड़े के अवसर पर जनपद की समस्त चिकित्सा इकाइयों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

    साथ ही उन्होंने कहा 29 सितंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौंतरी में दून मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, जनरल मेडिसन, जनरल सर्जन द्वारा आम जनता को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। उनके द्वारा क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की गई कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर से लाभान्वित हो।

    इस अवसर पर जीतराम 2 आई-सी, द्वित्तीय कमान, अमित कुमार डी0सी0/जी0डी0 उप कमांडेट/सेनानायक, डॉ0 अर्चना, चिकित्सा अधिकारी, सूबेदार मेजर सुरजीत सिंह, चिकित्साधिकारी डाॅ0 अनुवेष सेमवाल, डाॅ0 अनंत सेमवाल, डाॅ0 यशी बहुगुणा, डाॅ0 श्रुति, डाॅ0 जागृति, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक हरदेव सिंह राणा, ज्ञानेंद्र पंवार, वरिष्ठ लैब टैक्नीशिन मनोज नौटियाल, प्रदीप चैहान, नर्सिंग अधिकारी कुलदीप सुमाड़ी, कुरयन जाॅय, धर्मेन्द्र, ए0एन0एम0 मिनाक्षी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मनीष नौटियाल, आदि मौजूद रहे।

  • स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आई टी बी पी महिडांडा  उत्तरकाशी में आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आई टी बी पी महिडांडा उत्तरकाशी में आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर

    उत्तरकाशी: शनिवार को सेवा पर्व के अवसर पर “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत आई टी बी पी महिडांडा में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी एस रावत की अध्यक्षता में “स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

    आई टी बी पी वाहिनी चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा शिविर में 239 आई टी बी पी जवानों की स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य शिविर में 70 लोगों की उच्च रक्तचाप, 70 लोगों की मधुमेह, 15 लोगों की ब्रेस्ट कैंसर, 39 लोगों की ओरल कैंसर, 01 महिला की ए एन सी जांच, 30 लोगों की हीमोग्लोबिन जांच, 02 लोगों का टीकाकरण जबकि आई टी बी पी जवानों द्वारा 12 यूनिट रक्तदान किया तथा 40 रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान हेतु पंजीकरण कराया गया।

    रक्तदान के उपरांत मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सभी रक्तदाताओं को सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
    मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य सेवा पखवाड़े के अवसर पर जनपद की समस्त चिकित्सा इकाइयों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

    साथ ही उन्होंने कहा 29 सितंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौंतरी में दून मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, जनरल मेडिसन, जनरल सर्जन द्वारा आम जनता को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। उनके द्वारा क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की गई कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर से लाभान्वित हो।

    इस अवसर पर जीतराम 2 आई-सी, द्वित्तीय कमान, अमित कुमार डी0सी0/जी0डी0 उप कमांडेट/सेनानायक, डॉ0 अर्चना, चिकित्सा अधिकारी, सूबेदार मेजर सुरजीत सिंह, चिकित्साधिकारी डाॅ0 अनुवेष सेमवाल, डाॅ0 अनंत सेमवाल, डाॅ0 यशी बहुगुणा, डाॅ0 श्रुति, डाॅ0 जागृति, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक हरदेव सिंह राणा, ज्ञानेंद्र पंवार, वरिष्ठ लैब टैक्नीशिन मनोज नौटियाल, प्रदीप चैहान, नर्सिंग अधिकारी कुलदीप सुमाड़ी, कुरयन जाॅय, धर्मेन्द्र, ए0एन0एम0 मिनाक्षी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मनीष नौटियाल, आदि मौजूद रहे।