Category: उत्तराखंड

  • प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी से उत्तराखंड में अतिवृष्टि की विस्तृत जानकारी प्राप्त की

    प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी से उत्तराखंड में अतिवृष्टि की विस्तृत जानकारी प्राप्त की

    देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दूरभाष पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रदेश को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि केंद्र सरकार आपदा की इस घड़ी में राज्य के साथ मजबूती से खड़ी है।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य में राहत कार्य और तेज़ी से संचालित होंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक मशीनरी पूरी तत्परता से सक्रिय है और बचाव एवं राहत कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं।

    मुख्यमंत्री धामी देहरादून जनपद के अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। इस अवसर पर स्थानीय विधायक एवं वरिष्ठ अधिकारी उनके साथ उपस्थित हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रभावित परिवार को असुविधा न हो और राहत सामग्री, सुरक्षित ठहराव, भोजन, पानी एवं स्वास्थ्य सुविधाएं तुरंत उपलब्ध कराई जाएं।

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “प्रदेश सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड पर है और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस व स्थानीय प्रशासन लगातार सक्रिय हैं।”

  • वनस्पति विज्ञान विभाग की छात्रा अवंतिका परमार ने  सी एस आई आर नेट जे आर एफ की परीक्षा उत्तीर्ण की

    वनस्पति विज्ञान विभाग की छात्रा अवंतिका परमार ने सी एस आई आर नेट जे आर एफ की परीक्षा उत्तीर्ण की

    उत्तरकाशी: रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी के वनस्पति विज्ञान विभाग की छात्रा अवंतिका परमार ने सी एस आई आर नेट जे आर एफ की परीक्षा उत्तीर्ण की। अवंतिका की सफलता पर वनस्पति विज्ञान विभाग के विभाग प्रभारी डॉ एम पी एस परमार तथा सभी प्राध्यापकों द्वारा छात्रा को बधाई दी गई तथा मिठाई खिला कर उसका स्वागत किया गया।

    अवंतिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता तथा गुरुजनों को दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने हर्ष व्यक्त किया। साथ ही वनस्पति विज्ञान विभाग की अवंतिका एवं अपर्णा का चयन केंद्रीय विश्वविद्यालय हेमवती नंदन बहुगुणा में पी एच डी के लिए हुआ है। सभी प्राध्यापकों ने दोनों छात्राओं को बधाई दी।

  • आपदा राहत हेतु सत्संग संस्था ने मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की ₹1 करोड़ की सहयोग राशि

    आपदा राहत हेतु सत्संग संस्था ने मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की ₹1 करोड़ की सहयोग राशि

    देहरादून: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सत्संग संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में भेंट की। इस अवसर पर संस्था की ओर से हाल ही में उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए ₹1 करोड़ की धनराशि का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में भेंट किया गया।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संस्था के इस सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योगदान आपदा प्रभावित लोगों के पुनर्वास और सहायता कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि जब भी राज्य पर कोई संकट आता है, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं सेवा और सहयोग की भावना से आगे बढ़कर कार्य करती हैं – यह उत्तराखंड की साझी संवेदना और सेवा संस्कृति का प्रतीक है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षा, भूस्खलन और बाढ़ जैसी आपदाओं के कारण जन-धन की हानि हुई है। राज्य सरकार राहत एवं पुनर्वास कार्यों को युद्ध स्तर पर संचालित कर रही है। ऐसे समय में समाज के प्रत्येक वर्ग और संस्थाओं का सहयोग अत्यंत आवश्यक और प्रेरणादायक है।

    मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ऐसे सकारात्मक और सहयोगी प्रयासों का सदैव स्वागत करती है।

    इस अवसर पर सुश्री रितु कंडियाल सहित सत्संग के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

  • मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से जुड़ा एक संस्मरण साझा किया

    मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से जुड़ा एक संस्मरण साझा किया

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से जुड़ा एक संस्मरण साझा किया है।

    मुख्यमंत्री ने लिखा कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी जी की कार्यशैली को करीब से देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। हर मुलाकात से उन्हें अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र प्रेम का नया पाठ सीखने को मिलता है।

    अपने संस्मरण में उन्होंने वाराणसी का एक प्रसंग साझा किया, जब भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक देर रात 1 बजे समाप्त हुई थी। सभी थके हुए थे, लेकिन प्रधानमंत्री जी ने मुस्कुराते हुए कहा – “अभी एक ज़रूरी काम बाकी है।” उन्होंने बताया कि वे अपने संसदीय क्षेत्र में दिन में निरीक्षण से जनता को असुविधा नहीं देना चाहते, इसलिए रात में ही विकास कार्यों का निरीक्षण करते हैं।

    मुख्यमंत्री ने लिखा कि प्रधानमंत्री जी रातभर सड़कों पर परियोजनाओं का जायज़ा लेते रहे और सुबह 9 बजे बैठक में पहले की तरह ऊर्जा और एकाग्रता के साथ उपस्थित हुए। इस अनुशासन और समर्पण ने सभी के हृदय पर गहरी छाप छोड़ी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का जीवन उदाहरण है कि सच्चा नेतृत्व उपदेश देने में नहीं, बल्कि स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करने में है।

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने की शिष्टाचार भेंट

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने की शिष्टाचार भेंट

    देहरादून: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में शिष्टाचार भेंट की। यह भेंटवार्ता राज्य के आर्थिक परिदृश्य, वित्तीय समावेशन तथा उत्तराखंड में बैंकिंग सेवाओं के सुदृढ़ीकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित रही।

    मुख्यमंत्री धामी ने आरबीआई गवर्नर का उत्तराखंड आगमन पर हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि देश की वित्तीय संस्था के प्रमुख से मुलाकात राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और डिजिटलीकरण को प्राथमिकता देते हुए उत्तराखंड को आत्मनिर्भर और विकसित राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रही है।

    मुख्यमंत्री ने मल्होत्रा से उत्तराखंड के पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार, डिजिटल भुगतान प्रणाली के प्रसार, और वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आरबीआई के सहयोग का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चाहती है कि ऐसे क्षेत्रों में भी बैंकिंग सेवाएं सुलभ हों जहाँ अभी भी पहुँच की कमी है, जिससे जनता को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।

    मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के “डिजिटल इंडिया” अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड ने हाल के वर्षों में डिजिटल लेनदेन, DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) और सरकारी सेवाओं के ऑनलाइन प्लेटफार्म पर उपलब्धता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

    आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने उत्तराखंड सरकार द्वारा वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता, और सुशासन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय रिज़र्व बैंक राज्य के वित्तीय विकास और बैंकिंग आधार के विस्तार में हरसंभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

    उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि आरबीआई की ओर से उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों में बैंकिंग और वित्तीय साक्षरता से जुड़े कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, स्थानीय स्तर पर एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) क्षेत्र को वित्तीय सहायता की सुविधा भी अधिक सुलभ बनाने पर विचार किया जाएगा।

  • मुख्य सचिव ने किया सचिवालय परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    मुख्य सचिव ने किया सचिवालय परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने सचिवालय की सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।

    अनुभागों के निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने पुरानी फाइलों से पटे पड़े अनुभागों में फाइलों की छंटनी weed out कराए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि फाइलों के वीडिंग प्रोसेस के नियम को पुनः प्रसारित कर सभी अनुभागों में फाइलों की वीडिंग एक माह के अंदर अनिवार्य रूप से करा ली जाए। उन्होंने सचिव सचिवालय प्रशासन को शीघ्र ही रिकॉर्ड रूम के लिए स्थान चिन्हित कर एक यथोचित रिकॉर्ड रूम तैयार किया जाए, जिसमें weed out के बाद आवश्यक फाइलों को व्यवस्थित रूप से रखा जा सके।

    मुख्य सचिव ने ऐसे कुछ अनुभागों, जिनके विभिन्न अनुभाग एक की कक्ष में संचालित हो रहे हैं, पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने सचिवालय परिसर में 10 – 12 अनुभागों के लिए तात्कालिक रूप से पोटा केबिन भवन की व्यवस्था सुनिश्चित कर अनुभागों को स्थानांतरित किए जाने के निर्देश दिए।

    मुख्य सचिव ने सचिवालय परिसर के अंतर्गत अनुभागों का निरीक्षण रोस्टर पुनः प्रसारित किए जाने के भी निर्देश दिए हैं। कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर अधिकारियों द्वारा अपने अनुभागों का निरीक्षण अनिवार्य रूप से कर लिया जाए। उन्होंने सचिवालय परिसर के अंतर्गत सभी भवनों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए हैं।

  • सैनी इंडिया ने लॉन्च किया नया एसएसआर110सी-10 प्रो – ऑपरेटर के अनुकूल डिजाइन और ‘प्रो’ वैल्‍यू वादे के साथ 11 टन का सॉइल कॉम्‍पैक्‍टर

    सैनी इंडिया ने लॉन्च किया नया एसएसआर110सी-10 प्रो – ऑपरेटर के अनुकूल डिजाइन और ‘प्रो’ वैल्‍यू वादे के साथ 11 टन का सॉइल कॉम्‍पैक्‍टर

    देहरादून – 15 सितंबर, 2025 – सैनी इंडिया, कंस्‍ट्रक्‍शन, रोड, माइनिंग, लॉजिस्टिक्‍स एवं एनर्जी उपकरण बनाने वाली प्रमुख कंपनी, ने अपने नए रोड मशीनरी प्रोडक्‍ट – एसएसआर110सी-10 प्रो वाइब्रेटरी सॉइल कॉम्पैक्टर को लॉन्‍च किया। पुणे में सैनी इंडिया की अत्याधुनिक फैक्‍ट्री में निर्मित, यह मजबूत और भरोसेमंद मशीन मजबूती और ऑपरेटर की सुविधा के लिए डिज़ाइन की गई है। एसएसआर110सी-10 प्रो चुनौतीपूर्ण इलाकों में बेहतर कॉम्पैक्शन प्रदर्शन प्रदान करता है, साथ ही ऑपरेटर की सुविधा और ईंधन दक्षता को बढ़ाता है। यह मशीन सैनी इंडिया की देश के इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर को उन्‍नत बनाने और इसके विकास की यात्रा में योगदान देने की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

    एसएसआर110सी-10 प्रो का ऑपरेटिंग वजन 11,200 किलोग्राम है, इसमें ड्युअल फ्रीक्‍वेंसी वाइब्रेशन और शक्तिशाली 132 एच पी ईंधन-कुशल, 4-सिलेंडर वाटर-कूल्ड इंजन है। यह 295 एन/सी एम स्टैटिक लीनियर लोड प्रदान करता है, जो गहरे और एकसमान कॉम्पैक्शन के लिए है, और इसमें एक वैकल्पिक कॉम्पैक्शन मीटर है जो वास्तविक समय में मिट्टी की घनत्व की जानकारी देता है, जिससे ऑपरेटर बेहतरीन परिणाम प्राप्त कर सकते हैं और अधिक या कम कॉम्पैक्शन से बच सकते हैं। मशीन में 1.8 मिमी और 0.9 मिमी का मामूली डाइमेंशन, 264 के एन और 165 के एन का सेंट्रीफ्यूगल फोर्स, 2,134 मिमी की ड्रम चौड़ाई, 25 किमी/घंटा की अधिकतम यात्रा गति, और 36 प्रतिशत की ग्रेडेबिलिटी है। 240 लीटर की ईंधन टैंक क्षमता के साथ, एसएसआर110सी-10 प्रो लंबे समय तक काम करते रहने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसका एर्गोनोमिक ऑपरेटर स्टेशन, सेंट्रलाइज्‍ड टचस्क्रीन कंट्रोल, स्‍टैण्‍डर्ड मशीनलिंक+ टेलीमैटिक्स सिस्टम, और सर्विस-फ्रेंडली लेआउट उत्पादकता, विश्वसनीयता और निवेश पर रिटर्न को और बढ़ाता है, यहां तक कि कठिन परिचालन वातावरण में भी बेहतर प्रदर्शन करता है।

    इस लॉन्च के बारे में, श्री प्रदीप श्रीवास्तव, हेड – रोड बिजनेस, सैनी इंडिया, ने कहा, ‘‘जैसे-जैसे हम ‘विकसित भारत’ की ओर बढ़ रहे हैं, मशीनों को डिजाइन करने में यही नजरिया अपनाने से राष्‍ट्र-निर्माण में मदद मिलेगी। सैनी इंडिया में हमें पता है कि इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर प्रगति की बैकबोन है। एसएसआर110सी-10 प्रो हमारी इंजीनियरिंग विशेषज्ञता, लोगों के लिए सुविधाजनक डिज़ाइन, ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण और भारत की विकास गाथा को सपोर्ट करने के हमारे मौजूदा संकल्‍प का प्रतीक है। यह मशीन अपने मालिकों एवं ऑपरेटर्स को सशक्‍त करने के लिए डिजाइन की गई है ताकि बेहतर सटीकता, दक्षता और स्‍थायित्‍व के साथ परियोजनायें प्रदान की जा सकें।’’

    सैनी इंडिया अपने देशव्यापी सेवा नेटवर्क, प्रमुख इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा करने के अनुभव और प्रमुख निर्माण व सड़क विकास कंपनियों के भरोसे के साथ प्रदर्शन, विश्वसनीयता और ग्राहक संतुष्टि के नए मानक स्थापित कर रहा है। एसएसआर110सी-10 प्रो का लॉन्च कंपनी को भारत के विकास में एक महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में और मजबूत करता है, जो प्रगति को बढ़ावा देने और राष्ट्र निर्माण के लिए आधुनिक समाधान प्रदान करता है।

  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की 136.68 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति

    मुख्यमंत्री ने प्रदान की 136.68 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में जिला मुख्यालय के निकट मुडियानी में उद्यान फार्म बनाये जाने हेतु रू. 37.51 लाख तथा अमोडी में हाऊस ऑफ हिमालयाज के विपणन केन्द्र की स्थापना हेतु रू. 49.82 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

    मुख्यमंत्री ने जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर में वार्ड 86, सेवला कलां के अन्तर्गत विभिन्न गलियों में पुरानी जीर्णशीर्ण पाईप लाईन बदलने हेतु रू. 60.00 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

    मुख्यमंत्री ने जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट के अन्तर्गत शिखर मूल नारायण परिसर अलखनाथ मंदिर किलपारा भनार बज्यैण, काण्डा सिमकुला, घटवारिया, शिव मंदिर सुंदर गुफा कांडा, बज्यैण मंदिर ढाई ईजर, नन्दा देवी मंदिर दोफाड़ को पर्यटन के रूप में विकसित किये जाने तथा अलखनाथ मंदिर किलपारा के सौन्दर्यीकरण हेतु रू. 58.64 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

    मुख्यमंत्री ने जनपद टिहरी के विधानसभा क्षेत्र धनौल्टी के अन्तर्गत द्वारिकापुरी में यात्रियों के लिए यात्री विश्राम गृह बनाये जाने हेतु रू. 60.00 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

    मुख्यमंत्री द्वारा 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के क्रम में ग्रामीण पी.एच.सी. एवं एस.सी.(उपकेन्द्र) को स्वास्थ्य और आरोग्य केन्द्र में परिवर्तित करने सम्बन्धी योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में रू. 35.50 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

    मुख्यमंत्री द्वारा 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के क्रम में समस्त शहरी स्थानीय निकायों को अनाबद्ध/अनिर्दिष्ट अनुदान के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रथम किस्त रू. 39.41 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

    मुख्यमंत्री द्वारा 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के क्रम में समस्त शहरी स्थानीय निकायों को आबद्ध अनुदान/निर्दिष्ट अनुदान के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रथम किश्त रू. 59.11 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की 136.68 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति

    मुख्यमंत्री ने प्रदान की 136.68 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में जिला मुख्यालय के निकट मुडियानी में उद्यान फार्म बनाये जाने हेतु रू. 37.51 लाख तथा अमोडी में हाऊस ऑफ हिमालयाज के विपणन केन्द्र की स्थापना हेतु रू. 49.82 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

    मुख्यमंत्री ने जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर में वार्ड 86, सेवला कलां के अन्तर्गत विभिन्न गलियों में पुरानी जीर्णशीर्ण पाईप लाईन बदलने हेतु रू. 60.00 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

    मुख्यमंत्री ने जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट के अन्तर्गत शिखर मूल नारायण परिसर अलखनाथ मंदिर किलपारा भनार बज्यैण, काण्डा सिमकुला, घटवारिया, शिव मंदिर सुंदर गुफा कांडा, बज्यैण मंदिर ढाई ईजर, नन्दा देवी मंदिर दोफाड़ को पर्यटन के रूप में विकसित किये जाने तथा अलखनाथ मंदिर किलपारा के सौन्दर्यीकरण हेतु रू. 58.64 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

    मुख्यमंत्री ने जनपद टिहरी के विधानसभा क्षेत्र धनौल्टी के अन्तर्गत द्वारिकापुरी में यात्रियों के लिए यात्री विश्राम गृह बनाये जाने हेतु रू. 60.00 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

    मुख्यमंत्री द्वारा 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के क्रम में ग्रामीण पी.एच.सी. एवं एस.सी.(उपकेन्द्र) को स्वास्थ्य और आरोग्य केन्द्र में परिवर्तित करने सम्बन्धी योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में रू. 35.50 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

    मुख्यमंत्री द्वारा 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के क्रम में समस्त शहरी स्थानीय निकायों को अनाबद्ध/अनिर्दिष्ट अनुदान के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रथम किस्त रू. 39.41 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

    मुख्यमंत्री द्वारा 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के क्रम में समस्त शहरी स्थानीय निकायों को आबद्ध अनुदान/निर्दिष्ट अनुदान के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रथम किश्त रू. 59.11 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

  • मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से उत्तराखण्ड में हवाई सेवाओं के विस्तार पर की चर्चा

    मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से उत्तराखण्ड में हवाई सेवाओं के विस्तार पर की चर्चा

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से भेंट कर राज्य में विमानन क्षेत्र के विकास, हवाई सम्पर्क में सुधार एवं पर्यटन को नई गति देने से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

    मुख्यमंत्री ने राज्य को विमानन क्षेत्र में मिले सहयोग के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री का प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से प्रदेश के हवाई अड्डों पर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु अम्ब्रेला ब्राण्ड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के अंतर्गत कियोस्क स्थापित किए जाने की पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे राज्य में स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली है।

    मुख्यमंत्री ने राज्य में मानसून समाप्ति के बाद चारधाम यात्रा के लिए हेली सेवाओं को पुनः प्रारंभ करने की योजना से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया। यह सेवाएं विशेष रूप से बुजुर्ग, दिव्यांग एवं असमर्थ श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार के संबंधित विभागों के मध्य इस विषय पर समन्वय जारी है। विगत 01 सितम्बर को आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में हेली सेवाओं के संचालन के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करते हुए हेली सेवाओं का पुनः संचालन यात्रा को सहज बनाएगा एवं सड़क मार्गों पर दबाव कम करेगा।

    मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि राज्य का 70 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र वनाच्छादित है। राज्य में विशेषकर पर्वतीय जिलों में हवाई सम्पर्क न केवल आवश्यक है, बल्कि पर्यटन, नागरिक आवागमन तथा आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने गौचर (चमोली) एवं चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) हवाई पट्टियों को छोटे विमान संचालन के लिए विकसित करने एवं इन्हें दिल्ली, देहरादून तथा हिंडन से जोड़ने का अनुरोध किया। इससे चारधाम यात्रा की सुविधा बढ़ेगी एवं पर्वतीय क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में भी सुगमता रहेगी।

    मुख्यमंत्री ने जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर रात्रिकालीन हवाई सेवा के संचालन का भी केन्द्रीय मंत्री से अनुरोध किया ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को विमान सेवा का लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री ने पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर भी चर्चा की और बताया कि राज्य सरकार द्वारा अधिकांश आवश्यक कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। उन्होंने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को शीघ्र कार्य प्रारंभ करने हेतु निर्देशित करने का भी अनुरोध किया।

    मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से क्षेत्रीय सम्पर्क योजना के तहत दिल्ली से पिथौरागढ़ के लिए नियमित हवाई सेवा शीघ्र प्रारम्भ करने का अनुरोध करते हुए बताया कि राज्य के पर्यटन के साथ-साथ सामरिक एवं मानवीय दृष्टिकोण से भी हवाई सेवा लाभकारी सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री ने चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टी का निरीक्षण कर हवाई सेवा का संचलान किये जाने हेतु कार्यवाही प्रारंभ करने का भी केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से अनुरोध किया।
    मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से उपर्युक्त प्रस्तावों को प्राथमिकता देते हुए स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने मुख्यमंत्री को सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।